फिरोजपुर फाउंडेशन फिरोजपुर लंगर सेवा समाज सेवा में अग्रसर:शैलेंद्र कुमार बबला

फिरोजपुर 12 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:-

फिरोजपुर में एकलौती संस्था फिरोजपुर फाउंडेशन ,फिरोजपुर लंगर सेवा समाज सेवा में अग्रसर है फिरोजपुर में पिछले करीब साढ़े 3 वर्षों से मुफ्त में जरूरतमंद लोगों को सिविल हॉस्पिटल ट्रामा वार्ड में जाकर लंगर बांटने का कार्य कर रही है श्री शैलेंद्र कुमार (बबला) ने बताया कि आज कपूरथला से विशेष तौर पर आमया घई अनायसा घई और उनका परिवार लंगर सेवा में पहुंचे उन्होंने लंगर की किचन की सफाई देखकर किचन की सराहना की और कहा कि इतनी सफाई तो हम लोग घरों में भी नहीं रख पाते श्री शैलेंद्र कुमार (बबला) ने बताया कि हमारे पास आटा गूंदने के लिए मशीन है किसी दानी सज्जन ने चावल बॉईल करने की मशीन भी दी हुई है अब हमारी मंशा है कि रोटी बनाने वाली मशीन भी जल्द से जल्द किचन में लाई जा सके ताजो गर्मियों में रोटी बनी बनाई पक्काने की सुविधा किचन में दी जा सके यह सारा कुछ दानी सज्जनों की बदौलत हो रहा है उन्होंने बताया कि तकरीबन 750 आदमियों को इस संस्था द्वारा भोजन कराया जाता है जिसमें कुछ भिखारी, बुजुर्ग दंपतियाँ भी शामिल है जिनको उनके घरों तक लंगर भेजने का कार्य संस्था के सदस्य करते हैं खाने में रोजाना दाल चावल, खिचड़ी और प्रसादे परोसे जाते हैं डिसएबल बच्चों को दूध भी परोसा जाता है लंगर वितरण करने का समय दोपहर 12 बजे और शाम 7:00 बजे का रखा गया है

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज:नवनियुक्त विधायक ने जलालाबाद मे कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया

Sun Mar 13 , 2022
नवनियुक्त विधायक ने जलालाबाद मे कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया जलालाबाद , कन्नौज। विधानसभा चुनाव में सदर सीट से जीत दर्ज करने के बाद पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण जलालाबाद के बी डी तिवारी इंटर कॉलेज में कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का […]

You May Like

Breaking News

advertisement