उत्तराखंड: स्कूटी और बाइक में जबरदस्त टक्कर, बाइक सवार की मौत साथी घायल,

नैनीताल:  नैनीताल में आज बड़ा हादसा हो गया। यहां भवाली रोड पर स्कूटी और बाइक में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी और स्कूटी सवार दोनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है जबकि मृतक का शव पंचनामा भर दिया है। मृतक व घायल नैनीताल में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे।

हादसा भवाली रोड पर जोख़िया के समीप दोपहर करीब ढाई बजे के आसपास हुआ। जानकारी के मुताबिक, लेटीबुंगा निवासी 19 वर्षीय भगवत सिंह और गोपाल सिंह अपने घर लेटीबुंगा मुक्तेश्वर से बाइक पर सवार होकर नैनीताल आ रहे थे। पाइंस से आगे जोखिया में उनकी नैनीताल के एक निजी स्कूल के छात्र की स्कूटी से जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे की सूचना पर चीता कांस्टेबल शिवराज राणा मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गए, जहां भगवत की मौत हो गई। पुलिस ने स्वजनों को हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार स्कूटी सवार नाबालिग है। वह अपने घर भवाली जा रहा था।

इधर, शुकवार सुबह भवाली के निगलाट में भी एक हादसा हो गया। जिसमें बागेश्वर निवासी कार चालक की मौत हो गई। वह दो साथियों के साथ बरेली के राममूर्ति अस्पताल से लौट रहे थे। निगलाट के समीप चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे चाक हयात सिंह की मौत हो गई। वहीं कार सवार दो अन्य लोग कपकोट निवासी खीम सिंह और खुशहाल सिंह घायल हो गए। उधर से गुजर रहे कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों ने तीनों को खाई से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना देकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: बेरोजगारो के लिए खुशखबरी, प्रदेश में जल्द होगी कांस्टेबल की भर्ती,

Fri Nov 25 , 2022
देहरादून :  प्रदेश में जल्द ही 1000 कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद पुलिस विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। विभाग जल्द ही भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेज देगा। गौरतलब है कि राज्य में कांस्टेबल के 1521 […]

You May Like

Breaking News

advertisement