आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर 05 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए तालाब में डूबने एवं सर्प काटने से मृत्यु होने के दो प्रकरण में मृतक के निकटतम परिजनों के लिए चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किए हैं। सरोना तहसील के ग्राम देवरीबालाजी निवासी 84 वर्षीय छतरू राम सलाम की तालाब में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम परिजन नीराबाई, पुष्पाबाई और नीरबत्ती के लिए संयुक्त रूप से चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार अंतागढ़ तहसील के ग्राम सरण्डी के 03 वर्षीय निशिता धु्रव की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके परिजन गजेन्द्र ध्रुव के लिए चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान संबंधित तहसीलदार के द्वारा हितग्राही के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बस्तर की 21 ग्राम पंचायतों को स्वच्छ और सुंदर बनाने की बड़ी पहल

Wed Aug 5 , 2026
06 अगस्त को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला जगदलपुर 05 अगस्त 2026/ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को एक नई दिशा देने और पर्यावरण संरक्षण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण जिला पंचायत बस्तर द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। गुरुवार 06 […]

You May Like

advertisement