आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर, 03 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए नदी में डूबने एवं गड्ढे में गिरने व डूबने से मृत्यु होने के दो प्रकरण में मृतक के आश्रितों लिए चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। सरोना तहसील अंतर्गत ग्राम ठेमा निवासी 75 वर्षीय नवल राम विश्वकर्मा की नदी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके पुत्र कृष्णा और नकुल के लिए चार लाख रूपए तथा कांकेर तहसील के ग्राम तेलावट निवासी 23 वर्षीय योगेश्वर कुमार निषाद की गड्ढे में गिरकर डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित राजेन्द्र निषाद एवं श्रीमती परमिला निषाद के लिए संयुक्त रूप से चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

Tue Feb 3 , 2026
उत्तर बस्तर कांकेर, 03 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-02 के अनुक्रमांक-04 के नियम-08 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं।कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नवाखाई त्यौहार 21 सितम्बर सोमवार, दशहरा […]

You May Like

advertisement