प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिस को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

कोण्डागांव, 04 जून 2026/ कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित के प्रकरण में वारिसों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा केशकाल तहसील के ग्राम पीपरा निवासी फरसूराम की सर्पदंश से मृत्यु होने पर पत्नी सुगन्तीन बाई को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त सहायता राशि सम्बन्धित वारिस के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदार को दिए गए हैं।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नैनो उर्वरकों से बढ़ी उपज, किसान बाबूलाल बने प्रेरणा स्रोत

Thu Jun 4 , 2026
उत्तर बस्तर कांकेर, 04 जून 2026/ कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों और नवाचारों को अपनाकर किसान बेहतर उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं, साथ ही मिट्टी की गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण में भी लाभ हो रहा है। चारामा विकासखंड के ग्राम तेलगरा निवासी किसान श्री बाबूलाल साहू ने नैनो डीएपी और […]

You May Like

advertisement