प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को दी गई 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि

जगदलपुर, 15 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर द्वारा बस्तर तहसील के ग्राम चोकर निवासी ललिता यादव की मृत्यु तालाब के पानी में डूबने से पिता सकरू यादव तथा तहसील भानपुरी के ग्राम बनियागांव निवासी जागेश्वरी मौर्य की मृत्यु पानी में डूबने से पिता सुदरू मौर्य प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि इन हितग्राहियों के बैंक खाते में सीधे अंतरित किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदारों को दिए गए हैं।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आगामी धान खरीदी कार्य को पारदर्शिता और सतर्कता के साथ करें संपादन- कलेक्टर श्री हरिस एस

Wed Oct 15 , 2025
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के निर्देशों के क्रियान्वयन पर हुई चर्चा जगदलपुर, 15 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस ने कहा कि आगामी धान खरीदी कार्य को पारदर्शिता और सतर्कता के साथ संपादन किया जाए। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र की प्राथमिक तैयारी के संबंध में चर्चा करते हुए […]

You May Like

advertisement