प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के वारिसों को 24 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

कोण्डागांव, 08 मई 2026/ कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित के 06 प्रकरण में वारिसों को 24 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा बड़ेराजपुर तहसील के खलारी निवासी अघनसिंह की गाज गिरने से मृत्यु होने पर पत्नी लीलाबाई को, धनोरा तहसील के ग्राम तोड़ासी निवासी रतन की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पत्नी सुगन्तीन को, फरसगांव तहसील के ग्राम बड़गई निवासी घस्सू की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पत्नी मनाय, पुत्र अस्सीराम को, कोण्डागांव तहसील के ग्राम बाखरा निवासी मनकी बाई विश्वकर्मा की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर पति रामसाय विश्वकर्मा को, मर्दापाल तहसील के ग्राम मोहलई निवासी सरादू की सर्पदंश से मृत्यु होने पर पत्नी चमेली को, कोण्डागांव तहसील के ग्राम सुकुरपाल निवासी गुनगुन कश्यप की सर्पदंश से मृत्यु होने पर माता अंजली कश्यप, पिता मानसिंह कश्यप को 04-04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आर.बी.सी. 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

Fri May 8 , 2026
महासमुंद 8 मई 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें आग में जलने से मृत्यु होने पर महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम […]

You May Like

Breaking News

advertisement