आर.बी.सी. 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद, 14 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 3 मृतकों के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम तमोरा के मृतक श्री ठाकुर राम पटेल की पत्नी श्रीमती संतोषी बाई एवं पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम तिलकपुर के मृतक श्री मालिकराम बरिका के पुत्र केशर बरिहा के लिए तथा सांप के काटने से मृत्यु होने पर पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम भीथीडीह डिपापारा की मृत्तिका सादमति खड़िया की माता श्रीमती सगनी बाई के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनदर्शन में पहुंचे 50 आवेदकों की समस्याएं सुनीं अपर कलेक्टर श्री वैद्य ने दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश

Tue Oct 14 , 2025
कोरिया 14 अक्टूबर 2025/ आज कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री सुरेंद्र प्रसाद वैद्य ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 50 आवेदकों की समस्याएं, शिकायतें एवं मांगें सुनीं। जनदर्शन में उपस्थित आवेदकों ने भूमि, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, आवास, विद्युत, रोजगार एवं अन्य जनहित से जुड़ी समस्याओं […]

You May Like

Breaking News

advertisement