आर.बी.सी. 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद, 10 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 2 मृतकों के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए के मान से कुल 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बैतारी के मृतक श्री सुभाष त्रिपाठी के पुत्र विमल त्रिपाठी एवं सांप के काटने से मृत्यु होने पर पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम चौकबेड़ा की मृत्तिका जयंती टंडन के पिता श्री बालाराम टंडन के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोशल अवेयरनेस एंड एक्शन टू न्यूट्रलाइज निमोनिया सक्सेसफुली कार्यक्रम पर

Fri Oct 10 , 2025
दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न महासमुंद 10 अक्टूबर 2025/ स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत SAANS (सोशल अवेयरनेस एंड एक्शन टू न्यूट्रलाइज निमोनिया सक्सेसफुली) विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण दो बैच में 06-07 एवं 08-09 अक्टूबर 2025 को जिला मुख्य चिकित्सा […]

You May Like

Breaking News

advertisement