आपदा पीड़ित 13 परिवारों को 52 लाख की आर्थिक सहायता

बलौदाबाजार,6 अक्टूबर 2023/ प्राकृतिक आपदा से मृत 13 लोगों के निकट परिजनों के लिए 52 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर चंदन कुमार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 3 अक्टूबर एवं 4 अक्टूबर 2023 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में सोनमति बांगड़े यादव पति स्व. राजेश बांगड़े यादव, निवासी ग्राम पंडित दिनदयाल शांति नगर भाटापारा,तहसील भाटापारा, ललिता ध्रुव पति स्व. चोलाराम ध््राुव निवासी ग्राम खपरी एस, तहसील भाटापारा, दाउलाल यादव पिता भागीरथी यादव, निवासी ग्राम पौंसरी, तहसील भाटापारा, जगतू यादव पिता स्व. तीरथ यादव, निवासी दाउकृष्ण कुमार वार्ड भाटापारा तहसील भाटापारा, पुन्नी बाई चक्रधारी पति स्व. रामप्रसाद चक्रधारी निवासी ग्राम करहीबाजार, तहसील भाटापारा,रेखा ध्रुव पति स्व. दिलेश्वर ध््राुव निवासी ग्राम भरूवाडीह तहसील बलौदाबाजार, मधु पिता राजा उर्फ बिज्जू देवार निवासी ग्राम बलौदाबाजार, तहसील बलौदाबाजार, बुधियारिन बाई पति स्व. परसराम निवासी ग्राम रोहांसी,तहसील पलारी, अश्वनी कुमार पिता नैनदास,निवासी ग्राम बोईरडीह, तहसील पलारी, अर्जुन पिता सुखीराम निवासी ग्राम रोहांसी, तहसील पलारी, घुरवा रात्रे पिता विश्राम रात्रे निवासी ग्राम गिधपुरी, तहसील पलारी, धमेन्द्र ध्रुव पिता स्व. मनीराम ध्रुव, निवासी ग्राम ओड़ान, तहसील पलारी एवं टीकाराम पिता छोटूराम यादव, निवासी ग्राम जुनवानी, तहसील पलारी शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के आग में जलने, आंधी तुफान में दिवाल गिरने, कुंआ, तालाब, नहर, नाला, नदी के पानी मे डूबने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन हेतु किसान पंजीयन अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक

Fri Oct 6 , 2023
बलौदाबाजार, 6 अक्टूबर 2023/खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन हेतु कृषकों का पंजीयन समितियों के माध्यम से किया जा रहा है। इसके तहत पूर्व में राज्य शासन के निर्देशानुसार यदि पूर्व से पंजीकृत किसान द्वारा कोई संशोधन हेतु 30 सितंबर 2023 तक आवेदन, समिति […]

You May Like

advertisement