कन्नौज:सांप काटने से मौत पर सात दिन के भीतर मिलेगी आर्थिक मदद

सर्प दंश से होने वाली मौतें रोकने के लिए जिला अस्पताल में हैं सभी इंतजाम- डॉ.शक्ति वसु
कन्नौज 15 जुलाई 2021
बारिश के मौसम में जहरीले सांप, कीड़े मकोड़े अक्सर इंसानों को काटते हैंI ऐसे में लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए मंडलायुक्त ने मंडल के डीएम व सीएमओ को निर्देश जारी किए और सर्पदंश से होने वाली मौतों को नियंत्रित करने की हिदायत दी और जरूरी उपाय करने को कहा है ।
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शक्ति वसु ने बताया कि जिला अस्पताल में सर्प दंश के इलाज की सभी व्यवस्थाएं है। उन्होंने बताया कि एंटी स्नेक वैक्सीन की उपलब्धता भी हैI किसी व्यक्ति को यदि सांप काटता है और वह अस्पताल आता है तो उसकी उचित देखरेख की जाती है। सांप काटने के बाद व्यक्ति की बॉडी जिस तरह से रिस्पांस करती है। उसके अनुसार अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों को दिया जाता है। इसके साथ ही फिजीशियन की देखरेख में पूरा चेकअप किया जाता है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में सर्पदंश से बचाने के लिए पॉलीवेनम वैक्सीन का प्रयोग किया जाता है। सर्पदंश से प्रभावित होने वाले व्यक्ति को समय से अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस 108 की व्यवस्था भी उपलब्ध है।
सात दिन में मिले पीड़ित परिवारों को अहेतुक सहायता
राज्य सरकार द्वारा सर्प दंश से मृत्यु होने पर इसे राज्य आपदा घोषित किया गया है। साथ ही यह निर्देश दिया गया है मृतक के आश्रितों को 7 दिन के भीतर सहायता उपलब्ध कराई जाए। मंडलायुक्त ने अपने आदेश में मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि मृतक का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया जाए। पोस्टमार्टम के बाद बिसरा रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं है। प्रत्येक दशा में सर्प दंश से होने वाली मौतों के बाद प्रभावित परिवारों को 7 दिन के अंदर अहेतुक सहायता उपलब्ध कराई जाए। पीड़ित सहायता के लिए अपने एरिया के लेखपाल, उप जिलाधिकारी, जिलाधिकारी या मंडलायुक्त कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ. रामेन्द्र सिंह बने हिन्दी साहित्य भारती हरियाणा इकाई के प्रदेशाध्यक्ष, डॉ. ऋषिपाल बने महामंत्री

Thu Jul 15 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र, 15 जुलाई :- हिन्दी साहित्य भारती के केन्द्रीय (अन्तर्राष्ट्रीय) अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. रवीन्द्र शुक्ल ने विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के निदेशक डॉ. रामेन्द्र सिंह को हिन्दी साहित्य भारती की हरियाणा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके […]

You May Like

Breaking News

advertisement