परिवार को मारने की धमकी देकर महिला से 2 लाख की वसूली, अश्लील हरकतों की वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप, एफआईआर

परिवार को मारने की धमकी देकर महिला से 2 लाख की वसूली, अश्लील हरकतों की वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप, एफआईआर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बारादरी क्षेत्र की एक महिला ने मोहल्ले में रहने वाले युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने पहले उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूले। इसके बाद बहला-फुसलाकर उसे एक कमरे में बुलाया और अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर आरोपी ने महिला का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लगभग पंद्रह दिन पहले मोहल्ले का एक युवक लगातार उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहा था। आरोपी ने खुलेआम कहा कि वह पहले चार हत्याएं कर चुका है और उसके पति को भी जान से मार देगा। साथ ही उसकी ननद के साथ गलत काम करने की धमकी दी और उसे जबरन वेश्यावृत्ति में धकेलने की बात कही।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने धमकाकर उससे 2 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद युवक ने फोन कर कहा कि अगर वह उसकी बताई जगह पर नहीं आई तो वह उसके पति की हत्या कर देगा। युवक के बुलाने पर महिला एक कमरे में पहुंची, जहां युवक पहले से मौजूद था। महिला ने बताया कि उसने आरोपी से अनुरोध किया कि वह उसके पति व ननद को नुकसान न पहुंचाए, लेकिन फैजल ने उसकी एक नहीं सुनी। आरोपी ने जबरदस्ती उसे पकड़ लिया, गंदी हरकतें कीं और छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता किसी तरह उसे धक्का देकर वहां से भागने में सफल रही।
बाद में महिला को जानकारी मिली कि आरोपी ने छिपकर उसकी वीडियो बना ली थी और उसे मोहल्ले में कई लोगों को भेजकर वायरल कर दिया। यह वीडियो उसके पति को भी मिली, तब जाकर उसे पूरे मामले की जानकारी हुई। इसके बाद से आरोपी लगातार फोन कर महिला और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने बारादरी थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आरोपी की तलाश की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आतंकी हमले के विरोध में किसान एकता संघ ने सड़कों पर प्रदर्शन कर पाकिस्तान का फूंका पुतला

Sun May 4 , 2025
आतंकी हमले के विरोध में किसान एकता संघ ने सड़कों पर प्रदर्शन कर पाकिस्तान का फूंका पुतला दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को लेकर शुक्रवार को किसान एकता संघ ने चौकी चौराहा स्थित मार्ग पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। […]

You May Like

Breaking News

advertisement