केडीईएम स्कूल की संपत्ति हड़पने की कोशिश में एफआईआर दर्ज

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : प्रेमनगर में धर्म कांटे के पास ऐतिहासिक कुँवर दयाशंकर एडवर्ड मैमोरियल इंटर कॉलेज (केडीईएम) की संपत्ति पर कब्जा करने की साजिश में भूमाफिया अरविंद अग्रवाल और राम मोहन शर्मा के नाम सामने आए हैं। फर्जी प्रबंध समिति बनाकर विद्यालय की संपत्तियों पर कब्जा करने के इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) डॉ. अजीत कुमार की शिकायत पर थाना प्रेमनगर, बरेली में दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विद्यालय प्रबंधक के अनुसार, 28 दिसंबर 2024 को विद्यालय की विधि सम्मत प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न हुआ था, जिसे 30 दिसंबर 2024 को डीआईओएस बरेली द्वारा आधिकारिक मान्यता प्रदान की गई। इसके बावजूद, अरविंद अग्रवाल और राम मोहन शर्मा ने फर्जी कागजात तैयार कर दो अलग-अलग प्रबंध समितियाँ बना लीं और उन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रस्तुत कर दिया।
इस षड्यंत्र का पर्दाफाश तब हुआ जब संयुक्त शिक्षा निदेशक, बरेली मंडल को भेजी गई रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं। जाँच में स्पष्ट हुआ कि इन फर्जी समितियों का एकमात्र उद्देश्य विद्यालय की बहुमूल्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करना था।
यह पहली बार नहीं है जब अरविंद अग्रवाल और राम मोहन शर्मा का नाम अवैध गतिविधियों में सामने आया है। दोनों के खिलाफ पहले से ही थाना प्रेमनगर, बरेली में मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि इन्होंने विद्यालय के छात्रावास की भूमि पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की, प्रबंध समिति के पदाधिकारियों से रंगदारी माँगी और उन्हें धमकाया। पुलिस द्वारा इस मामले में आरोप पत्र जिला न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है।
जिला विद्यालय निरीक्षक, डॉ. अजीत कुमार ने इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली को पत्र लिखकर भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन आरोपियों पर जल्द कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो न केवल छात्रों के शैक्षिक भविष्य पर खतरा होगा, बल्कि अन्य शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा भी दाँव पर लग सकती है।
एसएसपी के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, विद्यालय प्रबंध समिति ने भी अनुरोध किया है कि विद्यालय की छात्रावास भूमि से अवैध कब्जा हटाया जाए और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
बरेली का यह प्रतिष्ठित विद्यालय पिछले 100 वर्षों से हजारों छात्रों के भविष्य से जुड़ा हुआ है। विद्यालय प्रशासन और छात्र इस घटना से आक्रोशित हैं और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की माँग कर रहे हैं, ताकि शैक्षिक संस्थानों को भूमाफियाओं के चंगुल से बचाया जा सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विशाल कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुआ रुद्र महायज्ञ एवं सरस श्री राम कथा का आयोजन

Thu Mar 6 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : रामगंगा चौबारी स्थित श्री मति जय देवी संस्कृत उ. माध्यमिक विद्यालय के त्रेतानन्द गौशाला प्रांगण में श्री रुद्रमहायज्ञ एवं सरस श्री राम कथा सात दिवसीय अनुष्ठान कर्मकांड विशेषज्ञ आचार्य अनिल शर्मा जी द्वारा वेद मंत्रों के साथ वेदी पूजन कलश यात्रा शुरू हुई आचार्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement