लाखों के जमीन घोटाले में तीन पर एफआईआर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : शहर में जमीन खरीद-फरोख्त से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसमें खरीदार से लाखों रुपये लेने के बाद भी बैनामा नहीं कराया, और दूसरे से रुपये लेकर उसे जमीन बेच दी। जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी, तो उसे धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी अनुराग आर्य से की, जिसके बाद बिथरी चैनपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।बारादरी क्षेत्र के दुर्गा नगर निवासी अभिनव पाराशरी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह एमके एग्रोनॉमी एलएलपी में कार्यरत हैं। उन्होंने बिथरी चैनपुर के टाह ताजपुर में स्थित गाटा संख्या 169 की जमीन खरीदने का सौदा किया था। विक्रेताओं ममता देवी, शिशुपाल और कपिल देवी से 10 जुलाई 2024 को सौदा तय हुआ और 12 जुलाई 2024 को उनके बैंक खातों में 2-2 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए, लेकिन जब जमीन का बैनामा कराने की बारी आई, तो विक्रेताओं ने टालमटोल करना शुरू कर दिया।
कई महीनों तक इंतजार करने के बाद अभिनव को पता चला कि 11 जनवरी 2025 को वही जमीन किसी इंटरनेशनल स्कूल के मालिक को बेच दी गई। जब अभिनव ने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपियों ने साफ मना कर दिया और उसे धमकी भी दी गई कि “अगर ज्यादा पीछे पड़े तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।”
पीड़ित ने इस धोखाधड़ी की शिकायत थाना बिथरी चैनपुर में दर्ज कराई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार उसने एसएसपी अनुराग आर्य से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ बिथरी चैनपुर में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लाखों के जमीन घोटाले में तीन पर एफआईआर

Thu Feb 27 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : शहर में जमीन खरीद-फरोख्त से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसमें खरीदार से लाखों रुपये लेने के बाद भी बैनामा नहीं कराया, और दूसरे से रुपये लेकर उसे जमीन बेच दी। जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी, तो उसे धमकी दी। […]

You May Like

Breaking News

advertisement