लड़की के अपहरण मामले में चार नामजद पर प्राथमिकी दर्ज
अररिया
सिमराहा थाना क्षेत्र के लहसनगंज गांव वार्ड संख्या एक में एक सप्ताह पूर्व योगानंद राम की लड़की रात को घर से अचानक लापता हो गई थी। इस मामले में लड़की के पिता द्वारा ताराबाडी थाना क्षेत्र के घुरघुरा निवासी अनमोल पासवान, पिता गणेशी पासवान, राहुल पासवान, सीता देवी, मिथुन पासवान आदि को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। वहीं पीड़ित पिता योगानंद राम अपने आवेदन मे बताया की एक सप्ताह पूर्व मेरी बेटी रात को घर में सोई हुई थी। तभी गाँव के ही गणेश पासवान के शाला घुरघुरा निवासी अनमोल पासवान उक्त सहयोगी के साथ मेरी बेटी को अपहरण कर उठा कर ले गया। हमलोग काफी कोशिश किया की हमारी बच्ची मिल जाए। लेकिन उक्त लोगो ने लड़की देने से इनकार किया। तथा हमलोगों को जान से मारने की धमकी भी दिया। इधर थानाध्यक्ष साजिद आलम ने बताया की उक्त मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छानबीन जारी है। लड़की को शीघ्र ही बरामद कर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।