पूर्व केंद्रीय मंत्री की बहन फरहत को गोली मारने की धमकी, एफआईआर

पूर्व केंद्रीय मंत्री की बहन फरहत को गोली मारने की धमकी, एफआईआर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : तीन तलाक पीड़ित महिलाओं के हक और हकूक की आवाज बुलंद करने वाली मेरा हक फाउंडेशन की संचालक भाजपा नेता फरहत नकवी को गोली मारने की धमकी दी गई। आरोपी ने उनके आवास पर पहुंचकर गाली गलौजा की। इसको लेकर पूरा परिवार दहशत में है। फरहत नकवी की तहरीर पर किला थाने में धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मोहल्ला गढ़ैया निवासी फरहत नकवी भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन हैं। फरहत ने बताया कि 23 जनवरी को राशिद नाम का व्यक्ति अपने साथियों के साथ गली में आकर गाली गलौज करने लगा। फरहत को लेकर कहा कि खुद को बीजेपी का बड़ा नेता समझती है। इस्लाम से खारिज नापाक औरत को घर में घुसकर गोली मारुंगा। ये भी कहा कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। मां बेटी को घर से बाहर नहीं निकलने दूंगा।
आरोपी ने खुलेआम ऐलान किया कि मुझ पर पहले से चार मुकदमे चल रहे है और पहले भी जेल काटकर आ चुका हूं। फरहत को खत्म करके फिर जेल चला जाऊंगा। फरहत नकवी को इससे पहले भी कई बार धमकी मिल चुकी है। फरहत नकवी के खिलाफ चोटी काटने वाले और उसे पत्थर मार कर देश बाहर निकालने वाले को 11786 रुपये एलान देने का एलान एक संस्था द्वारा किया जा चुका है। फरहत ने तहरीर में कहा मुझे डर है कि मैं और बेटी घर में अकेले रहते हैं। उन्होंने कहा कि बेटी की चिंता सता रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ कवि सम्मेलन और मुशायरा

Sun Jan 26 , 2025
पवन कालरा (संवाददाता) बरेली,ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन एवं जिला समारोह समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय संजय गाँधी कम्युनिटी हॉल में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन हुआ।इस अवसर पर विनय सागर जायसवाल ने कहा सर भी झुकते हैं लाखों नमन के लिए,जान देते […]

You May Like

advertisement