उत्तराखंड देहरादून श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में लगी आग, लपटों में घिरे कई कमरे

सागर मलिक

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के भानियावाला क्षेत्र में स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सुबह करीब 5 बजे स्थानीय लोगों ने स्कूल भवन से धुआं उठते देखा और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही मिनटों में आग ने स्कूल के कई कमरों को अपनी चपेट में ले लिया।

मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

सौभाग्यवश, घटना के समय स्कूल परिसर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

स्कूल को हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। आगजनी की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

“नियमित अभ्यास ही सफलता की कुंजी : डॉ. वीरेंद्र पाल

Fri Oct 17 , 2025
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय कबड्डी (महिला) चैम्पियनशिप 2025-26 का शुभारंभ। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 16 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में आज अंतर महाविद्यालय कबड्डी (महिला) चैम्पियनशिप 2025-26 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलसचिव लेफ्टिनेंट डॉ. वीरेंद्र पाल ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता […]

You May Like

advertisement