उतराखंड: लीसा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोडों का नुकसान, तीन घंटे बाद पाया काबू दमकल की टीम,

बागेश्वर: बागेश्वर गरुड़ के डंगोली में एक लीसा फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि आग बुझाने पहुंची दमकल की टीम के भी पसीने छूट गए। लीसा फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों को नुकसान हुआ है। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी, लेकिन तब तक बहुत नुकसान हो चुका था। रिद्धि-सिद्धि लीसा फैक्टरी में देर रात दो बजे आग लगने से पांच करोड़ का नुकसान हो गया।

आग से एक वाहन भी जल गया। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीन साल पहले इस फैक्ट्री का उद्घाटन किया था। फैक्ट्री में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने के दौरान कर्मचारी यहां कमरे में थे। हालांकि किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन तेजी से फैलती आग को देख कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। कोई भी आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।

गरुड़ एसडीएम के अनुसार तहसील गरुड़ डंगोली क्षेत्र अंतर्गत रिद्धि सिद्धि लीसा फैक्टरी में रात एक बजे से डेढ़ बजे के बीच शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। प्लांट मशीनरी व मटेरियल का नुकसान हुआ है। अन्य किसी तरह की मानव हानि नहीं हुई है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया कानूनगो को विजिलेंस द्वारा,

Fri Apr 8 , 2022
रुड़की: देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने रुड़की तहसील में तैनात कानूनगो को रिश्‍वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपित कानूनगो राजकुमार निवासी विकास नगर देहरादून को पंद्रह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मुंडियाकी निवासी एक व्यक्ति ने तहसील में अपनी […]

You May Like

advertisement