तिर्वा कन्नौज: बिजली के शॉर्ट सर्किट से खेतों में लगी आग , 4 किसानों की करीब 15 बीघा खेतो मे खड़ी फसल जलकर राख

कन्नौज

बिजली के शॉर्ट सर्किट से खेतों में लगी आग , 4 किसानों की करीब 15 बीघा खेतो मे खड़ी फसल जलकर राख ।

अवनीश कुमार तिवारी

हसेरन। नादेमउ क्षेत्र के मलिकपुर गांव मे बीती रात बिजली के शॉर्ट सर्किट होने से आज रात करीब 11बजे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल मे आग लग गई। आग की सूचना लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग खेतों की तरफ भाग खड़े हुए। वहीं इसकी सूचना स्थानीय पुलिस व दमकल विभाग टीम को दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग टीम ने गांव के लोगों के साथ बड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया तब तक 4किसानों की पक्की खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। क्षेत्रीय लेखपाल ने पहुंचकर जांच की ।

मलिकपुर गांव के चारों भाइयों के खेतों में आग लग गई। राजेंद्र बाबू दयाराम के करीब 5-5 बीघा फसल जलकर राख हो गई। रामदीन ,छक्की लाल की करीब ढाई ढाई बीघा फसल जलकर राख हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने जांच कर रिपोर्ट शासन को भेजी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिर्वा कन्नौज: लाख बहोसी पक्षी विहार मे मृत पड़े पक्षी , अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही

Sat Apr 16 , 2022
कन्नौज लाख बहोसी पक्षी विहार मे मृत पड़े पक्षी , अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही अवनीश कुमार तिवारी कन्नौज।इंदरगढ़ क्षेत्र के लाख बहोसी पक्षी विहार के पर्यटक स्थल है। जनपद से अलावा प्रदेश व देश से कई लोग पक्षी विहार घूमने आते हैं। यहां पर देश-विदेश के कई पक्षी कलरव […]

You May Like

Breaking News

advertisement