आजमगढ़:वन विभाग के गोदाम में लगी आग 50 लाख की लकडियां जलकर हुई खाक बड़ी मसक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पायी सफलता

आजमगढ़:वन विभाग के गोदाम में लगी आग 50 लाख की लकडियां जलकर हुई खाक बड़ी मसक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पायी सफलता

जिला संवाददाता जय शर्मा

आजमगढ़ जनपद के सिधारी स्थित कमिश्नर कार्यालय के निकट वन विभाग के गोदाम में बुधवार को शाम लगभग 7:00 बजे अज्ञात परिस्थितियों में आग लग गई जिससे गोदाम में रखी लगभग 50 लाख रुपए की शीशम की लकड़ी जलकर खाक हो गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस विभाग,फायर ब्रिगेड और वन विभाग के अधिकारियों को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर सभी अधिकारी और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पांच गाड़ियों के साथ पहुंच गए। आग इतनी भयावह लगी थी की उसकी लपटे आसमान में काफी ऊंचाई तक जाती थी। लगभग 9 घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। अधिकारियों द्वारा तुरंत नगर पालिका से जेसीबी मंगाकर गोदाम में रखी गई कीमती लकडियों को आग लगे हुए स्थान से दूर कराया गया जिससे थोड़ी राहत हो गई। जानकारी मिलने पर गोरखपुर से अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि इस मामले की पूरी तरह से जांच पड़ताल कराई जाएगी अधिकारियों ने बताया कि इस गोदाम में लगभग दो करोड़ की शीशम की लकड़ी रखी हुई थी जो बहुत बेस कीमती है। अधिकारियों द्वारा जली हुई लकडियों का आकलन लगभग 50 लाख रुपए का किया गया। आग लगने की सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आसपास के सारे इलाकों की लाइनें काट दी। वही मौके पर उपस्थित भीड़ में तरह-तरह की चर्चा हो रही थी। अब आग कैसे लगी और की परिस्थितियों में लगी यह सब तो जांच का विषय है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़: रविन्द्र कुमार बनाए गए जिले के नए जिलाधिकारी

Thu Apr 24 , 2025
आजमगढ़: रविन्द्र कुमार बनाए गए जिले के नए जिलाधिकारी जिला संवाददाता जय शर्मा जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल बने मुख्यमंत्री के विशेष सचिवलखनऊ। प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर रात 33 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। इनमें वाराणसी, हापुड़, आजमगढ़, बरेली, अंबेडकरनगर, गाजीपुर, झांसी, महोबा, कुशीनगर, संतकबीरनगर व भदोही के […]

You May Like

advertisement