महालक्ष्मी गैस गोदाम पर आपूर्ति सिलेंडर लेकर आए ट्रक में लगी आग

महालक्ष्मी गैस गोदाम पर आपूर्ति सिलेंडर लेकर आए ट्रक में लगी आग

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना बिथली चैनपुर के ग्राम रजऊ परससपुर स्थित एक एलपीजी गैस गोदाम में आग लगने के बाद दहशत का माहौल हो गया। गोदाम में एलपीजी गैस से भरे सिलेंडर फटने लगे। लगभग 330 सिलेंडर भटके की बात कही जा रही है। पूरी घटना करीब दोपहर की बताई जा रही है। गैस एजेंसी के गोदाम के बाहर खड़े सिलेंडर से भरे , ट्रक में अचानक आग लग गई। दहशत में आस पास के इलाका लोगों ने खाली करना शुरु कर दिया। सिलेंडर एक के बाद एक- एक करके धमाके के साथ फटने शुरू हो गए। धमाकों से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों को गोदाम पर जाने से रोका गया। जानकारी पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुँचीं। तथा आग पर काबू करने के प्रयास में जुट गई। बताया गया है कि गोदाम में आपूर्ति के लिए सिलेंडरों से भरा, ट्रक आया था।इस बीच ट्रक के केबिन में शार्ट सर्किट से आग लगी। ट्रक में ड्राइवर कंडक्टर दोनों मौजूद थे दोनों ने कूद कर अपनी जान बचाई। आग ने ट्रक में रखे सिलेंडरों को भी अपनी चपेट में ले लिया ।ट्रक में रखे सिलेंडर भी देखते ही देखते फटने लगे। एजेंसी मालिक मनोज मिश्रा ने आग लगने के बाद एजेंसी पर मौजूद अग्निशमन यंत्रों व रेत आदि का इस्तेमाल किया ,लेकिन आग नहीं बुझी तो पुलिस व फायर ब्रिगेड को फोन किया । आग की वजह से गैस एजेंसी के कार्यालय में रखे कंप्यूटर, कमरे व दस्तावेज जल गए । गनीमत रही की आग गोदाम के अंदर तक नहीं पहुंची जहां दूसरे सिलेंडर रखे हैं ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दबंगों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जे की एसडीएम को दी दी लिखित तहरीर

Tue Mar 25 , 2025
दबंगों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जे की एसडीएम को दी दी लिखित तहरीर दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : तहसील क्षेत्र के ग्राम सिनथरा थाना देवरिया निवासी गफूर अहमद और उनके भाई शकूर अहमद ने मीरगंज तहसील के ग्राम धरमपुरा में अपनी पैतृक जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जे का […]

You May Like

advertisement