यूपी देवरिया: भटनी पुल पर ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी से विवाद , फायरिंग

देवरिया जनपद के उपनगर भटनी में एक ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी का शनिवार की शाम भटनी के पुल पर कुछ लोगों से विवाद हो गया | इस दौरान पथराव और फायरिंग भी हुई , जिससे वहां दहशत फैल गई | दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहें हैं |
जानकारी के मुताबिक नोनापार के रहने वाले गिरधारी तिवारी हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष हैं | वह भटनी से ब्लॉक प्रमुख पद की दावेदारी कर रहे हैं | शनिवार की देर शाम उनका काफिला भटनी पक्के पुल पर पहुंचा | यहां उनकी गाड़ी में सवार एक व्यक्ति गुटका खरीदने लगा | इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका दुकानदार से विवाद हो गया | इसी दौरान यहाँ भीड़ इकट्ठा हो गया | इसी दौरान फायरिंग भी हुई | सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है | उसके थोड़ी देर बाद दूसरे पक्ष के लोग पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता के नेतृत्व में भटनी पुल पर जमा हो गए और हिंदू युवा वाहिनी नेता पर हमला करने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए | वे लोग हिंदू युवा वाहिनी नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे | सूचना मिलने पर पहुंचे एसडीएम भाटपार रानी , सीओ पंचम लाल ने उन्हें समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराया | तनाव को देखते हुए मौके पर भटनी के अलावा खामपार तथा भाटपार रानी पुलिस लगा दी गई है |

सवांददाता – सत्येंद्र यादव |

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਗੁਰਮਤਿ ਪ੍ਰਚਾਰ ਜਥੇ ਵੱਲੋਂ ਪਿੰਡ ਮਹਾਲਮ ਵਿਖੇ ਲਾਇਆ ਚਾਰ ਰੋਜ਼ਾ ਗੁਰਮਤਿ ਸਿਖਲਾਈ ਕੈਂਪ

Sun Jun 27 , 2021
ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ,27 ਜੂਨ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਗੁਰਮਤਿ ਪ੍ਰਚਾਰ ਜਥੇ ਵੱਲੋਂ ਪਿੰਡ ਮਹਾਲਮ ਵਿਖੇ ਚਾਰ ਰੋਜਾ ਗੁਰਮਤਿ ਸਿਖਲਾਈ ਕੈਂਪ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਨਵੇਂ ਪਾਤਸ਼ਾਹ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਜੀ ਦੇ 400 ਸਾਲਾ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਕੈਂਪ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਵਿਚ 50 ਦੇ ਕਰੀਬ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਹਿੱਸਾ ਲਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ […]

You May Like

advertisement