“संपूर्ण विद्युतीकरण की दिशा में तीव्र गति से उत्तर रेलवे का फिरोजपुर मंडल”

फिरोजपुर 13 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:-

फिरोजपुर मंडल के जालंधर-फिरोजपुर, लुधियाना-फिरोजपुर, जालंधर-नकोदर, फिल्लौर-नकोदर, नकोदर-लोहियां खास, फगवाड़ा- नवांशहर, जालंधर- होशियारपुर और वेरका-डेराबाबा नानक रेल खंडों में मार्च, 2021 से रेलवे विद्युतीकरण की शुरुआत केंद्रीय रेलवे विद्युतीकरण संगठन द्वारा किया गया था I विद्युतीकरण का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 12 मार्च , 2022 को मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा द्वारा जालंधर-नकोदर, फिल्लौर-नकोदर नकोदर-लोहियां खास और लोहियां खास- फिरोजपुर रेल खंडों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बलवीर सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थेI जालंधर-नकोदर (30KM), फिल्लौर-नकोदर (33KM), और नकोदर-लोहियां खास (33KM) पर जल्द ही 25KV बिजली की आपूर्ति करने के पश्चात इन रेल खंडों का निरीक्षण मुख्य संरक्षा आयुक्त रेलवे द्वारा किया जाएगा।

विद्युतीकरण के परिणाम स्वरूप डीजल ट्रैक्शन के स्थान पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन शुरू किया जाएगा और इन रेल खंडों में पूर्णत: और नियमित इलेक्ट्रिक ट्रेनों के परिचालन शुरू होने से यह पर्यावरण के अनुकूल और किफायती होने के साथ ही कर्षण परिवर्तन के समय में बचत से ट्रेनों का विलंबन काफी कम हो जाएगा। फिरोजपुर मंडल की सभी ब्रांच रेल लाइनों की विद्युतीकरण का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा हैI

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>सियाराम वेलफेयर सोसाइटी की ओर से जरूरतमंद लोगों के लिए राशन वितरण किया</em>

Sun Mar 13 , 2022
फिरोजपुर 13.03.2022 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:- पंडित लेखराज त्रिपाठी पुजारी जी ने सबसे पहले सरबत के भले की ईश्वर से कामना की सियाराम वेलफेयर सोसाइटी फिरोजपुर की ओर से ब्राह्मण सभा नमक मंडी फिरोजपुर में अपने कर कमलों से जरूरतमंद 21 जनरल कैटिगरी के परिवारों को राशन वितरण किया […]

You May Like

Breaking News

advertisement