हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा फिरोजपुर

फिरोजपुर 08 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

महाशिवरात्रि के उपलक्ष में फिरोजपुर के मंदिरों में भगवान श्री भोलेनाथ के भक्तों का तांता लगा हुआ है। फिरोजपुर में कावड़ियों ने हरिद्वार से गंगाजल लाकर फिरोजपुर के मंदिरों में शिवलिंग पर अर्पित किया। नरेश शर्मा और सोनू कनौजिया ने बताया कि बस्ती टैंकां वाली में कबाड़ियों के लगभग 22-24 जथे हरिद्वार से कावड़ लेकर आए थे। जिनका हमारी संस्था ने स्वागत किया और सभी कावड़िया ग्रुप को एक-एक सिरोपा और सम्मान चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। फिरोजपुर के लगभग सभी मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पंडित करण त्रिपाठी मुख्य पुजारी प्राचीन श्री शिवालय मंदिर ने बताया कि लगभग 100000 के करीब श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया है। मंदिर कमेटी के सभी सदस्य आज सुबह 4:00 बजे से लेकर दिन रात सेवा में समर्पित रहेंगे और कल सुबह 5:00 बजे आरती हो जाने के बाद ही अपने-अपने घरों को जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी आस्था है कि भगवान भोलेनाथ सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। श्री पृथ्वी पूगल प्रधान श्री सनातन धर्म, महावीर दल, ने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं का मंदिर में तांता लगा हुआ है। मंदिर कमेटी ने भी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की हुई है। मंदिर देवी द्वारा, मंदिर नीलकंठ, श्री कृष्ण मंदिर, निर्धन निकेतन मंदिर, मंदिर नैनो भगत, रघुनाथ मंदिर, गीता भवन मंदिर लगभग फिरोजपुर के सभी मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के भक्तों ने अपने परिवार के लिए भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर गीता भवन के प्रधान सतीश पुरी एवं अशोक कक्कड़ ने बताया कि लगातार भक्तों का आना जारी है और मंदिर ने भी पूर्ण व्यवस्था दर्शनों के लिए कर रखी है और साथ में भंडारे की व्यवस्था भी की हुई है। मंदिर प्रयांगन जय भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहा है।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चंडीगढ़ सनातन धर्म मन्दिर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने लगाए भोलेनाथ के जयकारे किया अभिषेक

Fri Mar 8 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। सनातन धर्म मन्दिर सभा द्वारा श्रद्धालुओं के लिए व्रत का फलाहार बनाया गया।प्रसिद्ध अधिवक्ता समाजसेवी अजय कौशिक के सानिध्य में सभी कार्य संपन्न हुए। चंडीगढ़ 8 मार्च : जय शिव शंभू हर महादेव श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 48 सी में शिवरात्रि का महान उत्सव बड़ी […]

You May Like

Breaking News

advertisement