आदेश मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बी.एस.सी. नर्सिंग का पहला बैच शुरु

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

नर्सिंग का पेशा जनसेवा से ओतप्रोत : डॉ. एच. एस. गिल।

कुरुक्षेत्र : मोहड़ी स्थित आदेश मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बी.एस.सी. नर्सिंग का पहला बैच शुरू कर दिया गया है। इस संदर्भ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आदेश ग्रुप के चेयरमेन डॉ. एच. एस. गिल ने बी.एस.सी. प्रथम बैच के स्टूडेंटस से मुलाकात की और स्टूडेंट को तत्परता के साथ अपनी दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. एच. एस. गिल ने कहा कि नर्सिंग एक जॉब नहीं बल्कि रोगियों की सेवा का एक बड़ा उपक्रम है। डॉ. एच. एस. गिल ने कहा कि इस नर्सिंग कॉलेज में स्टूडेंटस से जुड़ी हर तरह की सुविधा का प्रबंध किया गया है और कॉलेज का छात्रावास बेहतर सुविधाओं से युक्त है। डॉ. एच. एस. गिल ने नर्सिंग स्टूडेंट्स को अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आदेश के एम.डी. डॉ. गुणतास सिंह गिल ने अपने संबोधन में नर्सिंग के पेशे को महत्व देते हुए इस ड्यूटी को जनसेवा के साथ जोड़ा। डॉ. गुणतास सिंह गिल ने कहा कि आदेश में यह उद्यम सभी के सांझे प्रयास से शुरू किया गया है और सभी ने मिलकर इसे सफलता के शिखर पर लेकर जाना है। उद्घाटन समारोह के दौरान कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे और सभी ने नर्सिंग स्टूडेंट्स को अपनी शैक्षणिक यात्रा सशक्त ढंग से शुरू करने के लिए आशीर्वाद दिया। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियां भी शामिल रही और सभी स्टूडेंट्स ने सेवा, सहयोग और अनुशासन के साथ अपनी शैक्षणिक यात्रा शुरू करने का संकल्प लिया।
आदेश में बी.एस.सी. नर्सिंग स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित करते आदेश ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एच. एस.गिल।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री गीता भवन मंदिर आजाद नगर कमेटी के प्रधान ने शिवरात्रि के उपलक्ष में की बैठक – रितेश कुमार जंडियाल

Fri Feb 7 , 2025
श्री गीता भवन मंदिर आजाद नगर कमेटी के प्रधान ने शिवरात्रि के उपलक्ष में की बैठक – रितेश कुमार जंडियालफिरोजपुर 06 फरवरी 2025 [कैलाश शर्मा जिला विशेष £संवाददाता]=

You May Like

Breaking News

advertisement