बिहार: बिहार के पूर्णिया जिले में एथेनॉल के पहले प्लांट की शुरुआत

आज बिहार के पूर्णिया जिले में एथेनॉल के पहले प्लांट की शुरुआत हो गया। केंद्र और राज्य की एथेनॉल पॉलिसी 2021 के बाद देश के पहले ग्रीनफील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट का करते हुए बिहार के उद्योग मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने कहा बिहार मे लगेगा 17 एथनॉल इकाई
पूर्णिया जिले के कृत्यानंद नगर प्रखंड अन्तर्गत परोरा में ईस्टर्न इंडिया बायोफ्यूल्स प्रा. लि. (EIBPL) द्वारा 104 करोड़ की लागत से स्थापित ग्रीनफील्ड ग्रेन बेस्ड एथेनॉल प्लांट का शुभारंभ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फीता काट कर उद्धाटन किया इस मौके पर बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन,सासंद संतोष कुशवाहा,बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह के साथ पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता और नेतागण मौजूद थे। उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार देश का एथेनॉल हब बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ने लगा है।
बिहार इथेनॉल पॉलिसी 2021 के बाद बिहार में स्थापित हो रही 17 एथेनोल इकाइयों में से पहले ग्रीनफील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनॉल इकाई ने उत्पादन शुरू कर दिया है और बहुत जल्द तीन और एथेनोल इकाइयों का शुभारंभ होगा। उन्होंने कहा कि एथेनॉल उद्योग बिहार के युवाओं के लिए रोजगार की उम्मीद पूरी करेगा तो इससे बिहार के किसानों की आमदनी में भी जबरदस्त इजाफा होगा

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: ईद के मद्देनजर नवीन नगर स्थित युवा राजद के जिला कार्यालय में राजद नेता ने कसबा प्रखंड जरूरतमंदों के बीच बांटी साड़ी

Sat Apr 30 , 2022
ईद के मद्देनजर नवीन नगर स्थित युवा राजद के जिला कार्यालय में राजद नेता ने कसबा प्रखंड जरूरतमंदों के बीच बांटी साड़ी, संसू,कसबा(पूर्णिया)-: शनिवार को एनएच 57 स्थित नवीन नगर में युवा राजद जिलाध्यक्ष नवीन यादव द्वारा ईद के मद्देनजर कसबा तथा पूर्णिया पूर्व प्रखंड के सैकड़ों गरीब एवं असहाय […]

You May Like

advertisement