मत्स्य विभाग की अधिकारी गायत्री पांडे ने पुलिस के संयोग पकड़ी प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली, ट्रक चालक फरार

मत्स्य विभाग की अधिकारी गायत्री पांडे ने पुलिस के संयोग पकड़ी प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली, ट्रक चालक फरार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी नेशनल हाइवे पर वहगुल नदी के पुल के पास वैष्णो ढावा के सामने बरेली मंडल उप निदेशक गायत्री पांडेय ने अपनी टीम अगुवाई में फतेहगंज पश्चिमी पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली लदा ट्रक पकड़ा है। यह प्रतिबंधित मछली पश्चिमी बंगाल से हरियाणा ले जाई जा रही थी। मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना पर मीरगंज एसडीएम आलोक कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, लेखपाल आदित्य गंगवार भी पहुंच गए।
बरेली मत्स्य विभाग की अधिकारी गायत्री पांडे एवं अनकी टीम ने प्रतिबंधित मांगुर मछली का सैंपल लखनऊ स्थित प्रयोगशाला लैब भेजा है। बरेली मंडल की उप निदेशक गायत्री पांडेय ने बताया उनको सूचना मिली प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली को ट्रक के द्वारा पश्चिमी बंगाल से हरियाणा के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर भरोसा करके मत्स्य टीम ने मीरगंज राजस्व विभाग और स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से पीछा किया तो तस्कर और चालक ट्रक को हाइवे के बैगुल नदी पुल के पास खड़ा करके भाग गया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से करीब 20 से 25 कुंतल मछली (10 दिन के बच्चे) बरामद की गई। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपए है।
सूचना पर मीरगंज एसडीएम आलोक कुमार सिंह के निर्देश पर नायब तहसील दार अरविंद कुमार, लेखपाल आदित्य गंगवार भी पहुंच गए। टीम ने मछली का सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ लैब के लिए भेजा है। पकड़े गए ट्रक फतेहगंज पश्चिमी थाने में खड़ा करा दिया गया है। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया लखनऊ लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बरेली मंडल उपनिदेशक गायत्री पांडे ने बताया की थाई मांगुर मछली खाने से कैंसर हो सकता है। यह प्रतिबंधित मांगुर मछली सबसे ख़तरनाक है। इस वजह से भारत में इस मछली पर बैन है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्लग, खिलौने की तरह पलटी एम्बुलेंस "मचा हडकंप

Thu Apr 2 , 2026
कर-लालकुआं हल्द्वानी हाईवे पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेज़ रफ्तार एम्बुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर मोतीनगर के समीप सड़क पर कई बार पलट गई। एम्बुलेंस की रफ्तार इतनी तेज़ थी कि वह हवा में गोते खाते हुए सड़क के बीचों-बीच उल्टी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंज़र […]

You May Like

Breaking News

advertisement