विश्व शांति महामारी निवारण के लिए पांच दिवसीय मां बगलामुखी प्रकटोत्सव महायज्ञ धनीरामपुरा में प्रारंभ

हरियाणा संपादक -वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

खेल राज्य मंत्री हरियाणा सरकार स. संदीप सिंह ने की पूजा अर्चना।
राज्य की खुशहाली के लिए की प्राथना।
संतों से लिया आशीर्वाद।

कुरुक्षेत्र, 11 फरवरी : श्री पीताम्बरा पीठ मां बगुलामुखी मन्दिर गांव धनीरामपुरा में आज से पांच दिवसीय मां बगुलामुखी प्रकटोत्सव महायज्ञ का आयोजन प्रारंभ हो चुका है जिसमे खेल राज्य मंत्री हरियाणा सरकार ने पूजा अर्चना की ओर प्रदेश की जनता के लिए खुशहाली की कामना की संतो से आशीर्वाद लिया।
महायज्ञ 15 फरवरी मंगलवार तक श्री अखिल भारतीय पंचायती अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी जी महाराज, महंत वासुदेव गिरि जी महाराज, संस्थापक अध्यक्ष एवं षडदर्शन साधुसामाज के संरक्षक महंत बंशी पुरी जी महाराज के आशीर्वाद से श्री पीताम्बरा पीठ मां बगुलामुखी मन्दिर के व्यवस्थापक महंत भीम पुरी जी, महंत लक्ष्मी नारायण पुरी जी के मार्गदर्शन में मनाया जा रहा है। षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ने बताया कि विश्व शांति महामारी निवारण के लिए आज प्रात: 8 बजे ध्वजारोहण 9:30 नवग्रह एवं दुर्गा पूजन, 10 बजे मां बगुलामुखी पूजन एवं अभिषेक, त्रिकाल महायज्ञ प्रात: 11 बजे भंडारा 12 बजे संपन्न हुआ।
मंगलवार 15 फरवरी 7:30 प्रात: मां बगुलामुखी पूजन, महायज्ञ पूर्णाहुति 10:30 बजे , कन्या पूजन 11 बजे भंडारा दोपहर 12 बजे होगा। इस महायज्ञ में मुख्यातिथि स. संदीप सिंह खेल राज्य मंत्री हरियाणा सरकार, जय प्रकाश पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार, विशिष्ठ अतिथि मदन लाल जलालपुर विधायक पंजाब भी शामिल होंगे। इस सम्पूर्ण महायज्ञ के यज्ञाचार्य उत्तरभारत के प्रख्यात यज्ञाचार्य पण्डित अभिषेक कुश ज्योतिषाचार्य के नेतृत्व में 41 ब्राह्मणों द्वारा महायज्ञ प्रारंभ हुआ इस महायज्ञ में 5 लाख आहुतियां डाली जाएगी।
यज्ञ के यजमान देश विदेश से इस महायज्ञ में भाग ले रहे है। महंत भीम पुरी जी ने बताया कि पिछले कई वर्षो से हर वर्ष मन्दिर परिसर में मां बगुलामुखी महायज्ञ अनुष्ठान जनकल्याण की भावना से हो रहा है और साथ ही जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए चिकित्सा शिविर गरीब कन्याओं की शादी इत्यादि के आयोजन होते रहते है।
आज के पूजन में खेल राज्य मंत्री स. संदीप सिंह, महंत विश्वनाथ गिरि, महंत लाल गिरि, महंत चमन पुरी, स्वामी वेद पुरी, स्वामी शिव दयाल पुरी, महंत कमला पुरी, विक्रम सिंह , मंत्री के सचिव कुलदीप कुमार, सतीश कौशिक व यजमान इत्यादि काफी संख्या में संत महात्मा श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्री पीताम्बरा पीठ मां बगुलामुखी मन्दिर में स. संदीप सिंह पूजा अर्चना करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:भाजपा द्वारा किये गये विकास से हमारे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुई-सपा प्रत्याशी रमाकान्त यादव

Fri Feb 11 , 2022
सपा की चलेगी साइकिल बहुमत से बनेगी सपा की सरकार-रमाकान्त यादव आजमगढ़। आज फूलपुर-पवई से सपा प्रत्याशी रमाकान्त यादव ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए रमाकान्त यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। विकास को लेकर सवाल पर […]

You May Like

advertisement