
(पंजाब) फिरोजपुर 15 अप्रैल 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
श्री ब्राह्मण सभा फिरोज़पुर छावनी द्वारा आयोजित पांच दिवसीय महा शिव महापुराण कथा कुरुक्षेत्र से आए श्री शुकदेव जी ने रहस्यमयी आदि ज्योति लिंग अरुणाचलेश्वर कथा सुनाई जोकि द्वादश ज्योतिर्लिंग से पहले प्रकट हुआ। ब्रह्मा जी और विष्णु भगवान की प्रार्थना पर अग्निमय अनन्त ज्योति लिंग अवतार लेकर पृथ्वी पर अरुणाचलेश्वर नाम से विराजमान हुए जो कि चेन्नई स्टेशन से दो किलोमीटर दूरी पर अन्नामलाई पहाड़ियों पर स्थित है। अर्जुन ने भगवान वेद व्यास जी द्वारा बताई विधि अनुसार पार्थिव शिवलिंग का पूजन किया, भगवान शिव ने प्रसन्न होकर पशुपात्य दिया।
उपस्थित श्रोताओं ने कथा का पूरा आनंद लिया। आचार्य वेदप्रकाश शुक्ल जी ने बताया कि यह पांच-दिवसीय कथा 14.04.2026 से 18.04.2026.तक चलेगी और 19.04.2026 को हवन होगा और उसके बाद भंडारा होगा। उन्होंने प्रभु प्रेमियों से आग्रह किया कि रोजाना कथा में परिवार समेत आकर ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करें।
्


