![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230803-WA0000-461x1024.jpg)
✍🏻 विजय दुबे–
तेजीबाजार-(जौनपुर)–
स्थानीय चौखड़ा गांव में पांच दिवसीय संगीतमयी श्री राम कथा का आयोजन किया गया।
कथा के पहले दिन हरिद्वार से आए कथा व्यास संत रघुवर दास जी महराज ने भगवान शिव, तुलसी दास एवं गुरू की महिमा का वर्णन किया, जिसमें कथा व्यास संत रघुवर दास ने कहा कि बिना गुरु के ज्ञान नहीं मिल सकता गुरु की कृपा होने पर ही मनुष्य में ज्ञान का प्रकाश होता है इसलिए गुरू त्रिदेवों से भी श्रेष्ठ है।
इस अवसर पर- देवी चरन दुबे (एडवोकेट), माता चरन दुबे, बाबुल नाथ दुबे, बटेश्वर नाथ दुबे, भोलू दुबे, नीरज पाण्डेय, बच्चा उमरवैश्य सहित कई राम भक्त पंडाल में उपस्थित रहें।।