गुप्त नवरात्री के उपलक्ष पांच दिन का निःशुल्क जल सेवा कैम्प आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में करप्शन एंड क्राइम रिफार्म आर्गेनाइजेशन द्वारा निःशुल्क जल सेवा का आयोजन।
संस्था के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने जल ही जीवन है का नारा किया बुलंद।

दिल्ली 6 जुलाई : पश्चिम विहार दिल्ली में इन दिनों बारिश के कारण खासी उमस और गर्मी का कहर जारी है, वही कुछ ऐसे लोग भी है जिनके सर पर छत भी नहीं है और इस बेरहम गर्मी का वे शिकार बन रहे है। बारिशों के दौरान शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) और स्वच्छ पानी न मिलने के कारण बिमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में करप्शन एंड क्राइम रिफार्म आर्गेनाईजेशन (रजि०) ने आगे आकर समाज कल्याण की भावना से लोगो की सेवा करने हेतु यह कदम उठाया है। संस्था के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल द्वारा ‘जल ही जीवन है’ का नारा लगा कर 5 दिनों के निशुल्क पेय जल का कैंप लगाया गया। जिसमे संस्था के चेयरमैन केवल वर्मा के साथ ही संस्था के अन्य पदाधिकारी सरदार राजेंद्र सिंह पोपली, संजय अग्रवाल, हरित मारवाहा, दीपक गुप्ता, अक्षय चुग, अमित गुप्ता, अलका बत्रा, अनुष्का बत्रा आदि उपस्तिथ रहे और इस कैंप को सफलतापूर्वक संपन्न किया। इसी के साथ उन्होंने बताया की समय-समय पर आम जनता हेतु ठन्डे पानी के वितरण की सेवा दी जानी चाहिए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: पार्टी विस्तार को लेकर बैठक संपन्न

Wed Jul 6 , 2022
प्रदेश जनता दल यू के दिशा निर्देश पर आज जनता दल( यू) पूर्णिया (महानगर) जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार जी द्वारा पार्टी विस्तार के लिए एक बैठक जनता दल( यू) महानगर कार्यालय जयप्रकाश नगर पूर्णिया कॉलेज गेट में पर रखा गया। जिसमें पूर्णिया महानगर में पार्टी संगठन को मजबूती के लिए […]

You May Like

Breaking News

advertisement