दहेज हत्या के आरोप में पति समेत पांच पर मुकदमा

संवाददाता :खुशहाल अहमद महराजगंज

आरोप, बच्चा नहीं होने पर ताना मारते थे ससुरात पक्ष के लोग

वैशवारा न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरवा सोनिया में एक जून संदिग्ध अवस्था में बिस्तर पर नीतीश गिरी की पत्नी प्रिया (23) की लाश मिली थी। उसके बाद घर वाले फरार हो गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रस्सी से गला कसने से मौत की पुष्टि हुई थी। प्रिया की मौत के सातवें दिन बुधवार को उसकी माता नर्वदा देवी ने सिंदुरिया थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सास, ससुर, पति, देवर और जेठानी पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
प्रिया की मां नर्वदा देवी ने आरोप लगाया है कि तीन वर्ष पूर्व उसकी पुत्री की शादी सिंदुरिया थानाक्षेत्र के बरवा सोनिया निवासी नितीश गिरी के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी पुत्री को कोई औलाद नहीं था। घर वालों की तरफ से हमेशा पुत्री को औलाद न होने का ताना देकर पिटाई करते थे। दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।
थाना प्रभारी सिंदुरिया नासिर हुसैन का कहना है नर्वदा देवी की तहरीर पर सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बरवा सोनिया निवासी ससुर गिरजेश गिरी, सास कालिंदी, पति नितीश, देवर इंद्रजीत और जेठानी पूजा के खिलाफ दहेज के लिए हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शेष अन्य आरोपियों कि तलाश की जा रही है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले के मेधावियों को मिलेगा मेधावी विद्यार्थी सम्मान

Fri Jun 9 , 2023
संवाददाता :खुशहाल अहमद महराजगंज जिले के मेधावियों को मिलेगा मेधावी विद्यार्थी सम्मान हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के मेधावियोंसंवाद न्यूज एजेंसीमहराजगंज। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेधावी विद्यार्थी सम्मान से लाभान्वित किया जाएगा। राज्य स्तर पर हाईस्कूल के छह व इंटर के तीन […]

You May Like

Breaking News

advertisement