पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी

मेहनगर आजमगढ़

मेहनगर थाना क्षेत्र के देवइत गांव में शुक्रवार देर शाम इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गांव की पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोस के युवक ने दरिंदगी की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पुलिस ने पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जोर-शोर से छापेमारी जारी है। पीड़ित बच्ची को गंभीर अवस्था में महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर शाम जब बच्ची के माता-पिता किसी जरूरी काम से बाजार गए हुए थे, तभी पड़ोस का युवक जावेद घर में अकेली बच्ची को देखकर घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म जैसा जघन्य कृत्य किया।बाजार से लौटने के बाद जब माता-पिता ने बच्ची की हालत देखी, तो उनके होश उड़ गए। फौरन बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और स्थानीय थाने में जाकर आरोपी जावेद के खिलाफ नामजद तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में एक विश्व स्तरीय ध्यान केंद्र बनेगा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Sun Jun 22 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के भव्य राज्य स्तरीय समारोह में योग व सामाजिक संस्थाओं को किया सम्मानित। कुरुक्षेत्र 21 जून : आयुष विभाग हरियाणा सरकार, हरियाणा योग आयोग व पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में पावन ब्रह्मसरोवर क्षेत्र में अत्यंत […]

You May Like

Breaking News

advertisement