पुलिस कर्मी पर पांच युवकों ने किया जानलेवा हमला

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में लाला जी होटल के बाहर एक पुलिसकर्मी पर पांच युवकों ने हमला कर दिया। सीतापुर के लहरपुर थाने में तैनात सिपाही प्रशांत बालियान छुट्टी पर घर जा रहा था, तभी रास्ते में गाड़ी सवार युवकों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और टक्कर मारकर गिरा दिया। इस दौरान सिपाही का मोबाइल फोन भी टूट गया।
प्रशांत बालियान (वर्तमान तैनाती थाना लहरपुर, जनपद सीतापुर) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह छुट्टी लेकर सीतापुर से अपने घर मुजफ्फरनगर के लिए निकला था। रास्ते में बस लाला जी होटल, फतेहगंज पश्चिमी पर रुकी थी। प्रशांत बस के पास ही खड़ा था, तभी एक i10 कार (UP25 DK 2817) वहाँ आकर रुकी, जिसमें पांच युवक सवार थे। उनमें से एक युवक ने एक होटल का पता पूछा। सिपाही ने जानकारी न होने की बात कही तो आरोपी भड़क गए। उन्होंने गालियाँ देते हुए जान से मारने की धमकी दी। जैसे ही प्रशांत ने मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की, गाड़ी सवार युवकों ने उसे टक्कर मार दी।
हमले के बाद आरोपी हुए फरार:
टक्कर लगने से सिपाही गिर पड़ा और उसका मोबाइल टूट गया। आरोपियों ने धमकी दी कि अब देख लेंगे तुझे कहकर मौके से फरार हो गए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूपीएचसी सीबीगंज में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस का हुआ आयोजन

Sat Nov 8 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : “हर मुस्कान में जीत है” यूपीएचसी सी.बी.गंज में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया गया ।राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर यूपीएचसी सी.बी.गंज में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्वराम सिंह के मार्गदर्शन में तथा डॉ. मधु […]

You May Like

advertisement