सेंट पीटर कन्वेंट स्कूल में फ्लेमलेस कुकिंग कंपटीशन का आयोजन

सेंट पीटर कन्वेंट स्कूल में फ्लेमलेस कुकिंग कंपटीशन का आयोजन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, 9 मई : शुक्रवार को सेंट पीटर कन्वेंट स्कूल में फ्लेमलेस कुकिंग कंपटीशन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस विशेष प्रतियोगिता में छात्रों ने बिना गैस, चूल्हे या किसी प्रकार की अग्नि की उपयोग के स्वादिष्ट और पौष्टिक आकर्षक व्यंजन तैयार किये। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मक स्वच्छता टीमवर्क तथा पोषण के प्रति जागरूकता को बढ़ाना था ।
कक्षा 6 से 8 तक की विद्यार्थियों ने इसमें उत्साह पूर्वक भाग लिया और सैंडविच, फ्रूट चार्ट, स्प्राउट्स सलाद, ठंडे पेय बिस्किट डेजर्ट आदि जैसे अनोखे और स्वादिष्ट व्यंजन प्रस्तुत किए। व्यंजनों की प्रस्तुति आकर्षक एवं स्वच्छता मानकों के अनुरूप रही।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों के व्यावहारिक जीवन कौशल विकसित होते हैं। फ्लेमलेस कुकिंग कंपटीशन के माध्यम से छात्रों ने यह सीखा कि सीमित संसाधनों में भी रचनात्मक सफाई और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देकर कैसे खाना बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा मदरस डे के उपलक्ष में बच्चों ने यह संकल्प लिया कि सभी छात्र-छात्राएं समय- समय पर घर पर अपनी माताजी के साथ रसोई में सहायता करेंगी उनके कार्यों की सराहना करेंगे और उनके प्रतिकृति कृतज्ञता व्यक्त करेंगे।
इस प्रकार यह प्रतियोगिता न केवल व्यवहारिक ज्ञान का अवसर बनी बल्कि मां के प्रति आदर और सहयोग की भावना को भी प्रकट करने का एक सुंदर मध्य रही।
प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। एवं सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
स्कूल के बच्चे प्रस्तुति देते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नप थानेसर की बैठक मे विधायक अशोक अरोड़ा ने उठाए जनहित के अनेक मुद्दे

Sat May 10 , 2025
नप थानेसर की बैठक मे विधायक अशोक अरोड़ा ने उठाए जनहित के अनेक मुद्दे वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक अध्यक्षा और नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई देते हुए नगर के विकास के लिए कार्य करने को कहा विधायक अशोक अरोड़ा ने। कुरुक्षेत्र, 9 मई : थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा ने आज […]

You May Like

advertisement