फतेहगंज पश्चिमी में एएनएम प्रशिक्षण में जीरो डोज टीकाकरण पर रहा फोकस

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , खिरका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को ब्लॉक फतेहगंज और मीरगंज की एएनएम का नियमित टीकाकरण करने को लेकर प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
सोमवार को स्थानीय खिरका सीएचसी पर जेएसआई संस्था की ओर से आयोजित एएनएम प्रशिक्षण शिव महिमा ओझा और नूर उल निशा के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण सत्र की अध्यक्षता सीएचसी प्रभारी डॉ संचित शर्मा और डॉ वैभव राठौर ने संयुक्त रूप से की।
प्रशिक्षण के दौरान जेरो डोज बच्चों की पहचान, उनकी लाइन लिस्टिंग और शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने की रणनीति पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे, इसके लिए माइक्रोप्लान को सुदृढ़ करना जरूरी है।पोर्टल पर डेटा फीडिंग की गुणवत्ता सुधारने, त्रुटि रहित एंट्री और समय से रिपोर्टिंग पर भी जोर देने के लिए एएनएम को बताया गया।इसके अलावा कार्य की पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एएनएम को खुद के द्वारा किए गए फील्ड कार्य और मासिक रिपोर्ट का स्व-आंकलन करना भी सिखाया गया।
डॉ संचित शर्मा ने कहा कि सही डेटा और जमीनी मॉनिटरिंग से ही टीकाकरण कवरेज 100 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। प्रशिक्षण में दोनों ब्लॉक की सभी एएनएम ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सी बी गंज में PMSMA के 10 वर्ष पूर्ण होने पर किया विशेष आयोजन

Wed Jun 10 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के सफल 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह के निर्देशन में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सीबीगंज में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. मधु गुप्ता […]

You May Like

Breaking News

advertisement