खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण

अमानक स्तर के खाद्य सामग्रियों की बिक्री पर की जा रही कार्यवाही

बलरामपुर 15 अक्टूबर 2025/ दीपावली पर्व को देखते हुए जिले के होटलों में बिक रहे अमानक स्तर की मिठाइयों एवं खाद्य सामग्रियों की बिक्री पर पाबंदी लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के द्वारा जिले के विभिन्न विकासखण्डों में स्थित होटलों, डेयरी, किराना एवं फल दुकानों निरीक्षण किया जा रहा है। इसके साथ ही चलित खाद्य प्रयोगशाला वाहन के माध्यम से जिले में खाद्य पदार्थों का परीक्षण कर जांच किया जा रहा है। इसी कड़ी में खाद्य एवं औषधी प्रशासन द्वारा राधा मिष्ठान भण्डार, छोटू ढाबा, बिकानेर मिष्ठान भण्डार, कुशवाहा रेस्टोरेंट सहित 32 खाद्य प्रतिष्ठानों से 53 खाद्य नमूना लेकर जांच एवं परीक्षण की कार्यवाही की जा रही है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को दी गई 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि

Wed Oct 15 , 2025
जगदलपुर, 15 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर द्वारा बस्तर तहसील के ग्राम चोकर निवासी ललिता यादव की मृत्यु तालाब के पानी में डूबने से पिता […]

You May Like

advertisement