घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की कार्रवाई

जांजगीर-चांपा 13 मार्च 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने तथा घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और व्यावसायिक दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग की टीम द्वारा जिले के लगातार छापामार कार्यवाही की जा रही है।
        जिला खाद्य अधिकारी श्री कौशल साहू ने बताया  तहसील बलौदा के ग्राम पंचायत पहरिया के विजय स्वीट्स में छापामार कार्यवाही की गई। मौके पर विजय स्वीट्स के संचालक शंकर लाल कुम्भकार के द्वारा घरेलु लाल सिलेंडर का उपयोग व्यवसायिक रूप से नाश्ता तैयार कर व बिक्री करते पाया गया। मौके पर जांच दल के द्वारा 04 नग लाल घरेलू सिलेंडर, 02 नग चुल्हा, 01 नग दोसा प्लेट चुल्हा, 03 नग रेग्यूलेटर एवं 03 नग गैस पाइप की जब्ती की कार्यवाही की गई। उक्त प्रतिष्ठान में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, गैस एजेंसी संचालकों की बैठक आयोजित

Fri Mar 13 , 2026
महासमुंद 13 मार्च 2026/ संचालनालय खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, नवा रायपुर के आदेशानुसार जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति, दैनिक आवश्यकता एवं उपलब्धता की समीक्षा के लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में गुरुवार को  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर […]

You May Like

Breaking News

advertisement