खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दो नमकीन निर्माण इकाइयों का किया गया निरीक्षण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : आयुक्त महोदया खाद्य सुरक्षा एवम औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी महोदय बरेली के आदेशानुसार एंव सहायक आयुक्त खाद्य बरेली राहुल सिंह के निर्देशन में आज विभागीय टीम द्वारा 2 नमकीन निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया गया.
आलम फूड प्रोडक्ट निर्माण इकाई पर निरीक्षण मे मौके पर नामकीन प्रयोग किए जाने हेतु रखें रिफाइंड पामोलीन तेल के 89 टीन पर जब उनकी एक्सपायर डेट देखी गई तो वह मई 2026 में ही एक्सपायर हो गई पायी गई. खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा बताया गया कि उक्त रिफाइंड पामोलिन ऑयल उसके पास थोक विक्रेता द्वारा 2 घंटे पूर्व भेजा गया है इसके पक्ष में उसने खरीदारी बिल दिखाया. मिलावट का संदेह होने पर नमकीन का एक नमूना जाँच हेतु संग्रहीत किया गया है।
मौके पर रखे हुए 89 टीन जिसमे 1335 kg पामोलीन ऑइल जिसकी कीमत 196245 रू थी को एक्सपायर होने के कारण सीज किया गया।एक्सपायर पामोलीन तेल पाया जाने पर खाद्य सुरक्षा एवम मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत माननीय सक्षम न्यायालय मे वाद दायर किया जाएगा. दोनों निर्माण इकाई को सुधार के लिए सुधार नोटिस जारी किया गया है विभागीय टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील सचान, इन्द्रजीत सिंह, तेज बहादुर सिंह शामिल थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अजमेर: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के 134 भावी डॉक्टरों ने ली अंगदान की शपथ, जन-जागरण अभियान तेज

Sun Jul 12 , 2026
​अजमेर (12 जुलाई 2026) | ब्यूरो चीफ: सैयद हामिद अली (VV NEWS) ​अंगदान के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘अंगदान जन-जागरण अभियान’ के तहत अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने एक सराहनीय मिसाल पेश की है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल […]

You May Like

Breaking News

advertisement