
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी बरेली महोदय के आदेशानुसार तथा सहायक आयुक्त खाद्य।।, श्री राहुल सिंह के निर्देशानुसा आमजन तथा श्रद्धालुओं को मिलावट रहित शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध करने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन बरेली विभाग द्वारा समस्त कावड़ मार्गों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। विभाग की 5 टीम द्वारा समस्त कावड़ मार्गो पर स्थित समस्त ढाबों, होटल, रेस्टोरेंट, ठेलों, रेहड़ी, फेरीवालों, फलविक्रेताओं का सघन निरीक्षण करते हुए उपरोक्त प्रतिष्ठानों के दृश्य स्थानों पर फूड लाइसेंस, पंजीकरण को चस्पा कराया गया। इसके अतिरिक्त ग्राहक संतुष्टि फीड बैक ( food safety connect app ) भी खाद्य प्रतिष्ठानों पर चस्पा किये जा रहे हैं। जिस पर विभाग का टोल फ्री नंबर तथा क्यू आर कोड होता है जिसको स्कैन करने पर खाद्य प्रतिष्ठान से संबंधित समस्त जानकारी प्राप्त हो जाती है।जिस पर खाद्य कारोबारकर्ता का नाम, लाईसेस नंबर एवं मोबाइल नबर अंकित होगा, जिसपर लगे क्यू आर कोड को स्कैन करते ही कोई भी शिवभक्त / उपभोक्ता अपनी किसी भी शिकायत को तकाल विभाग तक पहुंचा सकेगा तथा उपरोक्त 05 टीम में जो टीम उस स्थान के सबसे निकट होगी उस द्वारा तत्काल शिकायत का समाधान किया जायेगा । खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं को सेनिटेशन तथा हाइजीन संबंधी, खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने संबंधी जानकारी तथा निर्देश दिए गए। खाद्य पदार्थों में रंगों के इस्तेमाल, खुले मसालों के इस्तेमाल करने को मना किया गया। सिर्फ ताजे फलों को प्रयोग करने, ताजा भोजन परोसने, रखने को प्रेरित किया गया। एक समय का भोजन सिर्फ उसी समय तैयार किया जाए, अगले समय के लिए न रखा जाए और न ही परोसा जाए। अगले समय के लिए ताज़ा भोजन तैयार किए जाने हेतु निर्देशित एवं प्रेरित किया गया। ताजी सब्जियों के इस्तेमाल तथा बंद पैकेटों के मसालों के प्रयोग हेतु प्रेरित किया गया। कटे सड़े हुए फलों के विक्रय को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया। आस पास उपस्थित सामान्य जनों को भी साफ सफाई संबंधी, रंगों का प्रयोग हुए खाद्य पदार्थों तथा कटे रखे हुए फलों के सेवन से परहेज करना आदि अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से उन्हें जागरूक किया गया।


