
नई कार्यकारिणी, गठित होते ही प्रधान एवं सचिव अपनी टीम को लेकर गौशाला में गौ माता को गुड और हरा चारा खिलाया
(पंजाब) 01 जुलाई 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
रोटरी कैलेंडर वर्ष 2026-2027 के पहले दिन, रोटरी क्लब फिरोजपुर रॉयल के नवनियुक्त पदाधिकारी ने गो माता की सेवा कर गौ माता को गुड और हरा चारा खिला कर मनाया। श्री निर्मल मोंगा प्रधान ने बताया कि हम दुनिया के सबसे बड़े एनजीओ रोटरी में सेवा, कल्याण और भाईचारे की इस यात्रा की शुरुआत करके बहुत खुश हैं। रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए रोटरी क्लब फिरोजपुर रॉयल ने सर्व समिति से निर्मल मोंगा को प्रधान, विपन अरोड़ा को सचिव और पंकज धवन को कोषाध्यक्ष चुना है। रोटरी क्लब फिरोजपुर रॉयल के सिनीयर सदस्य अशोक बहल एवं संदीप तिवारी ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से रोटरी क्लब फिरोजपुर रॉयल सक्रिय है और अपने क्षेत्र में कई कल्याणकारी परियोजनाओं को अंजाम दिया है, जैसे गुरुद्वारों, मंदिरों और अस्पतालों में जरूरतमंदों को पोर्टेबल व्हीलचेयर वितरित करना, गर्मियों में रिक्शा और ऑटो रिक्शा चालकों को इंसुलेटेड पानी की बोतलें वितरित करना, झुग्गी वालों के लिए आयुष्मान भारत बीमा कार्ड बनाना, तथा सर्दियों में जरूरतमंदों और झुग्गी वालों को रजाई बांटना, फिरोज़पुर में 500 से अधिक जरूरतमंद लोगों को स्वच्छता किट वितरित करना, चिकित्सा शिविर आयोजित करना और रोगियों को मुफ्त दवाइयाँ वितरित करना तथा कई और परियोजनाएं जो सीधे जरूरतमंदों को लाभ पहुँचा रही हैं।
रोटरी क्लब फिरोज़पुर रॉयल इन कल्याणकारी परियोजनाओं को रोटरी के झंडे के तहत जारी रखने का वादा करता है। इस वादे को पूरा करने में हमें अपने सदस्यों का समर्थन प्राप्त है, जिनमें कुन्नाल पुरी , अशोक बहल, संदीप तिवारी, विकास बजाज ,अंग्रेज़ सिंह खैरा, गोपाल सिंगला, संदीप अग्रवाल, तेजिंदर सिंह, शामिल हैं।
क्लब के उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त प्रधान सेक्रेटरी और कोषाध्यक्ष को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी और पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया। क्लब के प्रधान श्री निर्मल मोंगा ने सभी का आभार व्यक्त किया और सभी को साथ लेकर समाज कल्याण के कार्य करने का भरोसा दिया।


