सफल आयोजन के लिए कौशिक ने शिव अरोरा थपथपाई पीठ कहा शिव के नेतृत्व में जनपद मे बीजेपी को मिली मजबूती

सफल आयोजन के लिए कौशिक ने शिव अरोरा थपथपाई पीठ
कहा शिव के नेतृत्व में जनपद मे बीजेपी को मिली मजबूती
रुद्रपुर:प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शहर पहुचने पर अध्यक्ष मदन कौशिक का जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने अपनी महिमा दिखा कर दिल जीत लिया। उनहोंने सफल आयोजन के लिए जिलाध्यक्ष को बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष स्वागत कार्यक्रम से अभिभूत दिखाई दिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के जिला मुख्यालय रुद्रपुर आगमन पर जिलाध्यक्ष शिव अरोरा के नेतृत्व में ऐतिहासिक बाईक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की तादाद में ऊर्जावान युवा कार्यकर्ताओं ने भव्य बाईक रैली पूरे शहर में निकाली। जिसमें जोर दार नारेबाजी की जा रही थी। ये रैली रुद्रपुर के प्रमुख स्थानो से होते हुए सिटी क्लब पहुंची। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा फूल मालाओ से स्वागत किया गया। जिसमें मुस्लिम महिलाओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।वहीं सिटी क्लब में आयोजित कार्यकर्ता संमेलन में काफी संख्या में लोग दिखाई दिए। इस जोरदार स्वागत प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक काफी खुश दिखाई दिए। और उनहोंने सफल आयोजन के लिए जिलाध्यक्ष शिव अरोरा की पीठ थपथपाते हुए आगे भी इसी तरह से सफल आयोजन करने की बात कही। उनहोंने कहा कि शिव के नेतृत्व में रुद्रपुर में भव्य रैली का सफर आयोजन हुआ। जो उनके कुशल प्रबंधन को दर्शाता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा शिव के कार्यकाल में उधम सिंह नगर जनपद मे बीजेपी को मजबूती मिली है। जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का आभार प्रकट करते हुए कहा निश्चित रूप से यह सफल आयोजन देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं प्रदेश नेत्रत्व के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। जिसके चलते रुद्रपुर सफल बाईक रैली का आयोजन हुआ। जिसमें पर्वतीय लोक नरतय,बंगाली परंपरा व भिन्न भिन्न तरह से प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का ऐतिहासिक स्वागत हुआ। शिव अरोरा ने सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं का एवं प्रदेश नेत्रत्व का आभार प्रकट किया। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो अन्य मौके से हुए फरार

Sat Apr 10 , 2021
आजमगढ़ : पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो अन्य मौके से हुए फरार रिपोर्ट-आदित्य चतुर्वेदी अजमतगढ़-आजमगढ़- आजमगढ़ में वांछित अभियुक्तों की तलाश में निकली स्वाट व देवगांव कोतवाली पुलिस की शुक्रवार देर शाम को बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इसमें एक बदमाश जहां गोली लगने पर पकड़ा गया, वहीं दो […]

You May Like

advertisement