राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के लिए उप निर्वाचन हेतु जनपद पंचायत सदस्य, सरपंचों, पंच के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आम निर्वाचन तथा उप निर्वाचन हेतु समय अनुसूची जारी

जांजगीर-चांपा, 27 दिसम्बर 2021/  छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य अंतर्गत जिले के लिए उप निर्वाचन हेतु जनपद पंचायत सदस्य, सरपंचों, पंच के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आम निर्वाचन तथा उप निर्वाचन हेतु समय अनुसूची जारी कर दी गई है।  जारी कार्यक्रम के मुताबिक 28 दिसम्बर 2021 को प्रात: 10.30 बजे निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन, नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करना, स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन, मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
 3 जनवरी 2022 को अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख है। 4 जनवरी 2022 को प्रात: 10.30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच), 6 जनवरी 2022 को अपरान्ह 3 बजे तक अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख, अपरान्ह 3 बजे के बाद निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन, प्रतीक आबंटन के तुरंत बाद निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।   20 जनवरी 2022 को प्रात: 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान होगा। 20 जनवरी 2022 को मतदान के तुरंत बाद मतदान केन्द्रों में मतगणना की जाएगी। यदि आवश्यक हो तो 21 जनवरी 2022 को अपरान्ह 3 बजे से तहसील/ खण्ड मुख्यालय पर मतगणना होगी। 22 जनवरी 2022 को प्रात: 9 बजे से खण्ड मुख्यालय में सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी। पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य के मामले में खण्ड मुख्यालय में परिणाम की घोषणा की जाएगी।
 उप निर्वाचन 2021 के अंतर्गत  जिले में कुल 75 पदों के लिए निर्वाचन होगा। जिसमें जनपद पंचायत सदस्य के 1, सरपंच के 9, पंच के 65 शामिल है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माता रूक्मिणी के जन्मदिवस पर विशेष

Mon Dec 27 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।संवाददाता थानेसर – वीना गर्ग। आज अष्‍टमी व्रत कथा सुनने पढ़ने का बड़ा महात्म्य। कुरुक्षेत्र 27 दिसंबर :- द्वापर युग में विदर्भ देश के राजा भीष्‍मक के यहा एक अति सुनंद पुत्री ने जन्‍म लिया। जन्‍म कें समय राजा की पुत्री इसती गुणवान व […]

You May Like

Breaking News

advertisement