चारधाम यात्रा: यात्रियों की सुविधा के लिए इस बार ऑफलाइन पंजीकरण के 60 काउंटर, 14 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके

चारधाम यात्रा: यात्रियों की सुविधा के लिए इस बार ऑफलाइन पंजीकरण के 60 काउंटर, 14 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके,
सागर मलिक

*सरकार लाएगी अध्यादेश

पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण लागू करने के लिए एक्ट में संशोधन की जरूरत है। इसके लिए पंचायती राज विभाग अध्यादेश लाने की तैयारी कर रहा है। इसका प्रस्ताव शासन में तैयार हो रहा है, जिस पर कैबिनेट में मुहर लगेगी। इसके बाद अध्यादेश जारी होगा। अध्यादेश के बाद पंचायतों में एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से ओबीसी आरक्षण लागू किया जाएगा।*

चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए इस बार ऑफलाइन पंजीकरण के 60 काउंटर खुलेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग व प्रशासन ने पंजीकरण काउंटर खोलने के लिए स्थान चिह्नित कर दिए हैं। इसके बिना पंजीकरण के बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों को ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा मिलेगी।

30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन आधार आधारित पंजीकरण 20 मार्च से शुरू कर दिए हैं। अब तक 14 लाख यात्री अलग-अलग तिथियों में यात्रा करने के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। धामों की धारण क्षमता के अनुसार 60 प्रतिशत पंजीकरण ऑनलाइन किए जा रहे है,

40 प्रतिशत पंजीकरण ऑफलाइन किए जाएंगे। इसके लिए हरिद्वार में 12 व ऋषिकेश में 20 पंजीकरण काउंटर खोले जाएंगे। विकासनगर में 15, गुप्तकाशी, बड़कोट, उत्तरकाशी, हीना, श्रीनगर, पांडुकेश्वर में दो-दो, सोनप्रयाग में एक काउंटर खोलने की तैयारी है। यात्रा शुरू होने से तीन दिन पहले काउंटर पर पंजीकरण शुरू हो सकते हैं। शुरुआती 15 दिन काउंटर 24 घंटे संचालित होंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केदारनाथ हेली सेवा: फर्जीवाड़ा रोकने के लिए साइबर थाने में टीम गठित, बुकिंग करते समय रखें ये सावधानी

Thu Apr 10 , 2025
सागर मलिक केदारनाथ हेली सेवा के लिए आज से बुकिंग शुरू हो रही है। इंटरनेट पर साइबर ठगों का जाल भी बिछा है। पिछले साल 85 फर्जी वेबसाइट और 45 फेसबुक पेज साइबर पुलिस ने बंद कराए थे। हेलिकॉप्टर से केदारनाथ जाने का मन बना रहे हैं तो इंटरनेट पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement