कुरुक्षेत्र तीर्थों के विकास के लिए 50 करोड़ रुपए के बजट का हुआ प्रावधान: सुधा।

कुरुक्षेत्र तीर्थों के विकास के लिए 50 करोड़ रुपए के बजट का हुआ प्रावधान: सुधा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र रिंग रोड़ का प्रस्ताव भी हुआ बजट में शामिल।
सांस्कृतिक राजधानी के रुप में कुरुक्षेत्र को विकसित करने के लिए तैयार की दिव्य कुरुक्षेत्र महत्वाकांक्षी योजना।
कुरुक्षेत्र में बन रहा है नर्सिंग कालेज।
कुरुक्षेत्र में शहर और गांवों को मिल रही है 24 घंटे बिजली।
श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनेगी एक पहचान। विधायक ने की बजट की सराहना।

कुरुक्षेत्र 12 मार्च :- विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में पर्यटन की कुरुक्षेत्र में अनेक सम्भावनाएं है। इसलिए कुरुक्षेत्र में तीर्थों और पर्यटन स्थलों का विकास सरकार की तरफ से करना प्राथमिकता समझी है। इस करुक्षेत्र 48 कोस के तीर्थों के विकास के लिए सरकार ने वर्ष 2021-22 के बजट में 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र हरियाणा की सांस्कृतिक राजधानी है। इसको जहन में रखते हुए सरकार ने एक महत्वाकांक्षी योजना भी तैयार की है, जिसका जिक्र इस बजट में प्रमुखता से किया गया है।
विधायक सुभाष सुधा ने शुक्रवार को देर सायं बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पेश किए गए बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस बजट से प्रदेश का विकास होगा और जनता पर किसी नए कर का बोझ नहीं डाला गया है। इस बजट में कुरुक्षेत्र को कई बड़ी सौगात देने का जिक्र किया गया है। इस बजट में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र को तीर्थ और पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने पर विशेष फोकस रखा है। जिसमें जिक्र किया गया है कि केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से तीर्थ स्थल जीर्णोद्घार एवं स्वदेशी सवंर्धन अभियान के तहत कुरुक्षेत्र में कृष्णा सर्किट के तहत विकास जैसी योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। हरियाणा की पर्यटन क्षमता का ओर लाभ उठाने के लिए कुरुक्षेत्र में 134 तीर्थों के साथ 48 कोस क्षेत्र में दिव्य कुरुक्षेत्र के तहत विकास करने का प्रस्ताव है। इस प्रतिष्ठिïत पर्यटन गंतव्य को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वार विकसित किया जाएगा। इस उदेश्य के लिए वित्त वर्ष 2021-22 में 50 करोड़ रुपए के आवंटन का प्रस्ताव बजट में रखा है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र हरियाणा की सांस्कृतिक राजधानी है, इसलिए कुरुक्षेत्र को सांस्कृतिक राजधानी के मुकाम को ओर अधिक आगे बढ़ाने के लिए कुरुक्षेत्र का विकास करने के लिए दिव्य कुरुक्षेत्र नामक महत्वाकांक्षी परियोजना बनाई गई है। इस परियोजना का बजट में प्रमुखता से जिक्र किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि कुरुक्षेत्र एवं जींद शहरों के बाईपास का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जा चुका है। इस प्रोजैक्ट को सरकार द्वारा टेकअप किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि बजट में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों को पथ प्रदर्शक के रुप में नेतृत्व करना चाहिए। इसलिए इस वर्ष कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक में ऐसी प्रणाली स्थापित की जाएगी और इस उद्यम के लिए 20 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है।
विधायक ने कहा कि बजट में ऐलिवेटिड रेल ट्रैक की परियोजना का भी जिक्र किया गया है। इस परियोजना के तहत नरवाना कुरुक्षेत्र रेल लाईन पर 5 रेल फाटक समाप्त करने के साथ-साथ 5.5 किलोमीटर ऐलिवेटिड रेल ट्रैक बनाने की योजना को भी शामिल किया गया है। बजट में आयुष विभाग द्वारा लोगों को विशेष रुप से ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा, शिक्षा और स्वास्थ्य जागरुकता सेवाएं प्रदान की जा रही है। कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के माध्यम से आयुष पद्घति और शिक्षा मुहैया करवाकर सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा को एक अलग पहचान देने की तरफ आगे बढ़ रहा है। इतना ही नहीं इस बजट में इस बात का भी उल्लेख किया गया कि फरीदाबाद, रेवाड़ी, कैथल, पंचकूला और कुरुक्षेत्र में सरकारी नर्सिंग कालेज संस्थान भी स्थापित किए जा रहे है। कुरुक्षेत्र जिले में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे अब गांवों में शहरी माहौल स्थापित हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह बजट आम नागरिक के लिए बहुत अच्छा बजट है, इससे प्रदेश का चहुमुखी विकास होगा और हरियाणा प्रदेश विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

40 वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

Fri Mar 12 , 2021
इंदरगढ़ कन्नौज 40 वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गईजिला संवाददाता प्रशांत कुमार त्रिवेदी/सुमित मिश्राइंदरगढ़ कस्बे के पटेल नगर तिराहे पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति द्वारा 40 वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई l जिसमें समिति की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धनदेवी कनौजिया की अगवाई में काफी संख्या में […]

You May Like

advertisement