बलिया :पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने किया वट सावित्री व्रत

रिपोर्ट:- विवेक कुमार पटेल के रिपोर्ट

मोबाइल नंबर.8355002336

बलिया बलिया में तमाम जगहों पर महिलाओं ने हिंदी पंचांग के अनुसार, वट सावित्री व्रत पूजा किया! और उन्हें बताया कि इस दिन विवाहित औरतें वट वृक्ष की पूजा करती हैं। इस पूजा का मुख्य उद्देश्य अपने पति की लंबी उम्र की कामना करना और अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाना होता है। वट सावित्री व्रत सौभाग्य प्राप्ति के लिए एक बड़ा व्रत माना जाता है। इस साल वट सावित्री व्रत आज 10 जून दिन गुरुवार को पूरी विधि-विधान से रखा गया। इस दिन पूजा के दौरान वट सावित्री व्रत की कथा का श्रवण किया जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

वट सावित्री व्रत कथा

प्रसिद्ध तत्त्‍‌वज्ञानी अश्वपति भद्र देश के राजा थे। उनको संतान सुख नहीं प्राप्त था। इसके लिए उन्होंने 18 वर्ष तक कठोर तपस्या की, जिसके उपरांत सावित्री देवी ने कन्या प्राप्ति का वरदान दिया। इस वजह से जन्म लेने के बाद कन्या का नाम सावित्री रखा गया। कन्या बड़ी होकर बहुत ही रूपवान हुई। योग्य वर न मिलने की वजह से राजा दुखी रहते थे। राजा ने कन्या को खुद वर खोजने के लिए भेजा। जंगल में उसकी मुलाकात सत्यवान से हुई। द्युमत्सेन के पुत्र सत्यवान को पतिरूप में स्वीकार कर लिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:पर्यावरण सरक्षण को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया पौधारोपण

Thu Jun 10 , 2021
आजमगढ़| पुलिस लाईन दि 10 जून को पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत पीपल,बरगद, पकड़ी,नीम तथा आम के पौधो का पौधारोपण किया गया । इस पौधारण में पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ श्री सुधीर कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय ,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ,अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सुधीर […]

You May Like

advertisement