आज़मगढ़:प्रदेश की तरक्की खुशहाली और कानून कायम करने के लिए प्रदेश नेतृत्व सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हाथों में देना जरूरी-संग्राम

प्रदेश की तरक्की खुशहाली और कानून कायम करने के लिए प्रदेश नेतृत्व सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हाथों में देना जरूरी-संग्राम

आजमगढ़/अतरौलिया। जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर संग्राम यादव के नेतृत्व में रविवार को अतरौलिया विधानसभा के छितौनी चौक पर जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सपा सहयोगी संजय चौहान का जोरदार स्वागत किया गया। ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव समेत लोगों ने माला पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक संग्राम यादव का आभार व्यक्त करते हुए पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए बताया कि प्रदेश की तरक्की खुशहाली और कानून कायम करने के लिए प्रदेश नेतृत्व सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हाथों में देना जरूरी है। पिछड़े गरीबों और मुसलमानों का भला सपा के साथ में ही है। उन्होंने बताया कि 2022 चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव, सुभाष चंद्र जायसवाल, जगदीश पांडेय, शीतला निषाद, जयप्रकाश यादव, हरिराम बागी, किरण प्रकाश वर्मा, राधेश्याम यादव, रणविजय यादव, महेंद्र यादव, चंद्रजीत यादव, आशीष अतरौलिया, केके यादव, राजू पांडेय, धीरेंद्र श्रीवास्तव, कन्हैया गौड़, जनार्दन यादव, गोरे यादव, मुलायम यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ : शायद इस शहर को कचरा पसंद है

Mon Aug 30 , 2021
आजमगढ़ : शायद इस शहर को कचरा पसंद है मजबूरी में आ तो गए लेकिन फिर कभी इस जिले में ना रखेंगे कदमकर्तव्यनिष्ठ प्रशासन को जनपद भ्रमण पर आए लोगों ने दिखाया आईना आजमगढ़। मंडल मुख्यालय की टूटी फूटी सड़कें और शहर में घुसते ही कचरे के ढेर से उठ […]

You May Like

advertisement