दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा 24 नवंबर से 30 नवंबर तक शीतला माता मंदिर फिरोजपुर में आयोजित होने वाली श्री राम कथा के प्रचार हेतु तीसरी संध्या फेरी का किया गया आयोजन

(पंजाब) फिरोजपुर 06 नवंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा 24 नवंबर से 30 नवंबर तक माता शीतला मंदिर, फिरोजपुर में आयोजित होने वाली श्री राम कथा के प्रचार हेतु तीसरी संध्या फेरी का आयोजन किया गया।

संस्थान के प्रवक्ता स्वामी चंद्रशेखर जी ने बताया कि आज की संध्या फेरी शिवालिया मंदिर सिटी से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों व गलियों से होती हुई सचदेवा मोहल्ला स्थित श्री कृष्ण मंदिर में भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई।

इस दौरान संगत ने श्रद्धा व उत्साह के साथ भाग लिया। पूरा शहर “जय श्री राम” के जयघोष से गूंज उठा। सेवादारों ने भजन गाते हुए संगत को आगामी श्री राम कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। संगत ने भी श्रद्धापूर्वक उनका स्वागत किया और पुष्प वर्षा की।

     इस अवसर पर साध्वी करमाली भारती जी ने अपने आध्यात्मिक विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्री राम का जीवन हमें यह शिक्षा देता है कि धर्म, सत्य और नैतिकता पर आधारित जीवन ही सफल जीवन है। उन्होंने कहा कि श्री राम कथा सुनना केवल एक धार्मिक कार्य नहीं है, बल्कि आध्यात्मिक उत्थान और मन की शुद्धि का मार्ग है। जब व्यक्ति भक्ति के मार्ग पर चलता है, तो उसका जीवन शांति, संतुलन और प्रकाश से भर जाता है।

मोहित ढल, धर्मपाल बंसल जी, रिंकू ग्रोवर, चंद्र मोहन हांडा, अशोक गुप्ता, संजय बंसल जी ने आज की संध्या फेरी में भाग लिया।
फेरी के दौरान साध्वी रितेश्वरी भारती, साध्वी रजनी भारती, साध्वी अनु भारती जी द्वारा प्रभु की महिमा में भजन कीर्तन का गायन किया गया।
संस्था ने सभी श्रद्धालुओं को 24 से 30 नवंबर तक माता शीतला मंदिर में आयोजित होने वाली श्री राम कथा में सम्मिलित होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने हेतु आमंत्रित किया।

  आइए, श्री राम कथा के माध्यम से ईश्वर के आदर्शों को जीवन में उतारकर आध्यात्मिक शांति और ज्ञान प्राप्त करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कूड़ा फेंकने पर हुए विवाद में भाजपा नेता के भाई ने सर्राफा व्यापारी पर चलाई गोली, युवक हुआ घायल, मुकदमा दर्ज

Fri Nov 7 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजा कुतुब सौदागरन इलाके में गुरुवार को कूड़ा डालने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक घटना में बदल गया। पड़ोसियों के बीच बढ़ते तनाव के बीच भाजपा नेता के भाई संजीव उर्फ बॉबी रस्तोगी ने घर से देसी पिस्तौल […]

You May Like

Breaking News

advertisement