जन सुराज अभियान के राजा पाकर प्रखंड समिति का गठन

जन सुराज अभियान के राजा पाकर प्रखंड समिति का गठन

आम सभा में लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए सदस्य

हाजीपुर(वैशाली)जन सुराज अभियान के तहत वैशाली जिले के राजा पाकर में एक महत्वपूर्ण आमसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोकतांत्रिक तरीके और सर्वसम्मति से राजा पाकर प्रखंड समिति के सभी सदस्यों का चयन हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राम ललित सिंह ने की। संचालनकर्ता राजेश कुमार ने कहा कि, सभा में मौजूद किसी भी व्यक्ति को अगर किसी नाम से आपत्ति है, तो वो इसे दर्ज करा सकते हैं। सभा में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर चयन प्रक्रिया और समिति के सदस्यों का स्वागत किया।इस कार्यक्रम में जन सुराज से जुड़े सेवानिवृत्त डीजीपी संत कुमार पासवान मुख्य अतिथि और सीवान के जीरादेई से आए राहुल कीर्ति सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहें। संत कुमार पासवान ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को जन सुराज अभियान की सोच और पदयात्रा के बारे विस्तार से जानकारी दी। जन सुराज अभियान की राजा पाकर समिति में कुल 41 सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। अर्शद हुसैन को समिति का अध्यक्ष चुना गया। जितेंद्र कुमार और राजीव रंजन शर्मा उपाध्यक्ष बने। अविनाश कुमार महासचिव, राम प्रवेश सिंह, राम प्रवेश पासवान, पप्पू प्रकाश और सुनील कुमार सचिव, वहीं राजू कुमार सोशल मीडिया प्रभारी चुने गए। बसंत राय, राम ललित सिंह, उत्पल कांत, चतुर्भुज प्रसाद सिंह, राजेश कुमार और नीलू कुमारी को संरक्षक का दायित्व मिला। वहीं महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सीमा कुमारी बनीं। प्रियंका कुमारी उपाध्यक्ष, रिंकु कुमारी, शिव कुमारी और सरिता कुमारी सचिव बनाई गईं। युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनिल कुमार बनाए गए, कार्यक्रम में उपस्थित 19 अन्य गणमान्य लोग इस कार्यकारिणी के सदस्य बनें।
साथ में फोटो

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रांड वैशाली के रूप में केला उत्पाद को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाय : डीएम

Wed Sep 7 , 2022
ब्रांड वैशाली के रूप में केला उत्पाद को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाय : डीएम हाजीपुर(वैशाली)जिला को केला से बने उत्पाद को ब्रांड वैशाली के रूप में आगे बढ़ाने और व्यापक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में उद्योग विभाग […]

You May Like

Breaking News

advertisement