बिहार:त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर कंट्रोल रूम का गठन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर कंट्रोल रूम का गठन।

अररिया से मो माजिद

सिकटी (अररिया)त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में किसी भी तरह की लापरवाही ना हो इसके लिए सिकटी मे प्रखंड स्तरीय कंट्रोल रूम बुधवार को गठित किया गया है। इस कंट्रोल नंबर पर 24 घंटे किसी भी समय शिकायत कर सकते हैं। कंट्रोल रूम पर चुनाव संबंधी किसी भी तरह की शिकायत की जा सकती है। कंट्रोल रूम पर की गई शिकायत का तुरंत संज्ञान लिया जाएगा। कंट्रोल रूम पर की गई शिकायत काे लिखित में दर्ज कर उसके निस्तारण करने के बाद शिकायतकर्ता काे सूचित भी किया जाएगा। यानी शिकायतकर्ता कॉल करने के बाद यह भी पूछ सकता है कि उसकी शिकायत पर क्या कार्यवाही हुई है। कन्ट्रोल रूम के मोबाईल नम्बर 7761087071 को सार्वजनिक कर दिया गया है। कंट्रोल रूम के नोडल पदाधिकारी के रूप मे रजानंद मंडल को प्रतिनियुक्त किया गया है। अन्य कर्मियों में प्रखंड सहायक जुली कुमारी, कार्यपालक सहायक किरण कुमारी, रूबी कुमारी, नीतू कुमारी, कोमल कुमारी सहित अन्य शामिल है। कंट्रोल रूप पर तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई हैं। निर्वाची पदाधिकारी (पंचायत) सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि पंचायत चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत अथवा किसी भी जानकारी के लिए प्रखंड नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जहां फोन कर कोई भी मतदाता अथवा उम्मीदवार अपनी समस्या से अवगत करा सकता है। शिकायत का तुरंत निवारण किया जा सकेगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:गणपति बप्पा मोरिया से गुंजामान हो रहा है शहर, नानु बाबा ने भगवान गणेश जी की आरती

Fri Sep 17 , 2021
गणपति बप्पा मोरिया से गुंजामान हो रहा है शहर, नानु बाबा ने भगवान गणेश जी की आरती भगवान गणेश की आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,पूजा स्थल के आस-पास दिख रहा है मेले जैसा नजारा अररिया संवाददाता अररिया।शहर के अलग-अलग जगहों पर इस बार तीन जगहों पर गणेश पूजा किया […]

You May Like

advertisement